सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   saharsa kosi embankment land dispute mafia attack father son beaten viral video

Bihar News: भू-माफियाओं का आतंक, पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा जिले के चिड़ैया थाना क्षेत्र में कोसी तटबंध के भीतर जमीन पर कब्जा करने आए भू-माफियाओं ने विरोध करने पर 74 वर्षीय बालदेव पौद्दार और उनके 42 वर्षीय बेटे माधव पोद्दार की बेरहमी से पिटाई कर दी।

saharsa kosi embankment land dispute mafia attack father son beaten viral video
पिता-पुत्र की लाठी-डंडों से हुई पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहरसा जिले के चिड़ैया थाना क्षेत्र में कोसी तटबंध के भीतर दबंगों का कहर सामने आया है। जमीन पर कब्जा करने पहुंचे भू-माफियाओं ने विरोध करने पर एक बुजुर्ग पिता और उसके पुत्र की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Trending Videos

मामला बिहार के सहरसा जिले के चिड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभन टोली का है। जानकारी के अनुसार, 74 वर्षीय बालदेव पौद्दार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे खगड़िया जिले का कुख्यात भू-माफिया वशिष्ठ सिंह उर्फ वशिष्ठ महतो अपने बेटे और अन्य सहयोगियों के साथ उनकी करीब दो एकड़ जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचा। आरोपियों ने लाठी-डंडों के बल पर जमीन पर पिलर गाड़कर चारदीवारी निर्माण शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं;  जीएमसीएच में बवाल, रसोई में काम कर रहीं जीविका दीदियों से जूनियर डॉक्टरों की मारपीट; कई घायल

जब इसकी जानकारी बालदेव पौद्दार, उनके 42 वर्षीय बेटे माधव पोद्दार और घर की महिलाओं को मिली, तो वे विरोध करने मौके पर पहुंचे। विरोध होते ही भू-माफिया और उसके बेटे ने आपा खो दिया और लाठियों से हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बुजुर्ग बालदेव पौद्दार और उनके बेटे माधव पोद्दार को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट रहा है। हमलावरों ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए पड़ोसी जिले खगड़िया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने चिड़ैया थाना और सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर जिले में भू-माफियाओं के बढ़ते हौसले और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed