सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   saharsa police operation muskaan 43 stolen lost mobile recovered

Bihar News: सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 'ऑपरेशन मुस्कान' में 43 गुम मोबाइल वापस हुए मालिकों को

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 14 Dec 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के छठे चरण में 43 चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटा कर बड़ी सफलता हासिल की।

saharsa police operation muskaan 43 stolen lost mobile recovered
सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहरसा पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के छठे चरण में बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोसी रेंज के डीआईजी मनोज कुमार और एसपी हिमांशु ने पुलिस लाइन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 43 लोगों को उनके चोरी या गुम हुए मोबाइल वापस लौटाए। मोबाइल लौटाए जाने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसा बढ़ा।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत सहरसा पुलिस ने आम जनता की मदद करने की पहल लगातार जारी रखी है। रविवार को सहरसा पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में डीआईजी मनोज कुमार ने चोरी और गुम हुए 43 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हिमांशु भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी मनोज कुमार ने बताया कि 'ऑपरेशन मुस्कान' के फेज-6 के तहत बरामद किए गए इन 43 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 6,46,388 रुपये है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों और प्राथमिकी के आधार पर यह बरामदगी की है।

 

ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में तीन दिन बाद और बढ़ेगी ठंड; आज कैमूर समेत कई जिलों में घना कोहरा, ट्रेनें भी लेट


डीआईजी ने आगे बताया कि इससे पहले फेज 1 से 5 तक कुल 245 मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को लौटाए जा चुके हैं, जिनकी कीमत करीब 35,42,000 रुपये थी। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि आम जनता के चेहरे पर मुस्कान लाना भी है।

महिषी प्रखंड के ई. निरंजन किशोर ने अपना मोबाइल वापस पाकर खुशी जताई। उन्होंने बताया, "चार महीने पहले मेरा मोबाइल चोरी हो गया था। मैंने काफी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला। थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन मिलने की उम्मीद छोड़ चुका था। आज बिहार पुलिस ने मेरा फोन ढूंढकर मुझे सरप्राइज दिया है।"

वहीं, दूसरे मोबाइल धारक सिंधुनाथ झा ने कहा कि उनका मोबाइल 11 अगस्त को गुम हुआ था और उन्होंने 12 अगस्त को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज अपना फोन वापस पाकर उन्होंने डीआईजी, एसपी और पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। सहरसा पुलिस की इस पहल ने 'ऑपरेशन मुस्कान' को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया और नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसा बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed