सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two Dead One Critically Injured in a Fatal Head-On Bike Collision in Saharsa Bihar News

Bihar: सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, एक की हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 07:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सहरसा के काशनगर भस्ती दरगाह के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। एक मृतक की पहचान सुनील स्वर्णकार के रूप में हुई है।

Two Dead One Critically Injured in a Fatal Head-On Bike Collision in Saharsa Bihar News
हादसे बाद अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा जख्मी
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा काशनगर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

Trending Videos


भस्ती दरगाह के पास हुई जोरदार भिड़ंत
जानकारी के अनुसार, यह घटना काशनगर थाना क्षेत्र के भस्ती दरगाह के समीप की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान दो की मौत
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत सोनवर्षा अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: पटना में NDA का शक्ति प्रदर्शन, पीएम की मौजूदगी में होगा सम्राट कैबिनेट विस्तार

एक मृतक की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान नगर पंचायत सोनवर्षा निवासी सुनील स्वर्णकार के रूप में हुई है। हालांकि, दूसरे मृतक और घायल व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed