सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mother hangs herself her innocent daughter cries below heartbreaking incident unfolds in siwan Bihar

Bihar News: फंदे पर झूलती रही मां, नीचे खड़ी रोती रही मासूम बेटी, बिहार से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: सीवान के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में एक दर्दनाक घटना में 20 वर्षीय चंदा देवी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना का सबसे मार्मिक पहलू तब सामने आया जब उनकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची मां के शव के पास खड़ी रोती मिली। पति के बेंगलुरु में रहने के कारण महिला घर में अकेली थी। 

mother hangs herself her innocent daughter cries below heartbreaking incident unfolds in siwan Bihar
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक घर में मां की मौत के बाद उसकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची का अपनी मां के पास खड़े होकर रोना हर किसी की आंखें नम कर दे रहा है।

Trending Videos


ढाई साल पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि रामगढ़ निवासी लगन महतो की शादी करीब ढाई साल पहले 20 वर्षीय चंदा देवी से हुई थी। लगन महतो बेंगलुरु में मजदूरी का काम करता है, जबकि चंदा देवी गांव में अपनी छोटी बच्ची के साथ अकेले रहती थी। मंगलवार की रात किसी घरेलू कहासुनी के बाद चंदा देवी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना का सबसे दर्दनाक पहलू तब सामने आया, जब बुधवार सुबह पड़ोसियों को घर से बच्ची के लगातार रोने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर का दृश्य देख सभी रह गए सन्न
जब लोगों ने दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए। चंदा देवी फंदे से लटकी हुई थीं और उनकी डेढ़ साल की मासूम बेटी उनके पैरों के पास खड़ी होकर रो रही थी। उस मासूम को यह भी समझ नहीं था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही।

लोगों ने पुलिस को दी जानकारी
यह दृश्य इतना मार्मिक था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और साथ ही बेंगलुरु में रह रहे पति को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच भी की है।

ये भी पढ़ें: शादी से 10 दिन पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, कार्ड बांटने निकला था युवक

जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी विजय रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका घर में अपनी बच्ची के साथ अकेली रहती थी, जबकि उसका पति बाहर काम करता है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतका का मोबाइल लॉक है, जिसे खोलने के बाद ही घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पति के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed