{"_id":"6a2d5dbc334ee5021f019e0b","slug":"bihar-news-bjp-marks-12-years-of-modi-government-highlights-indias-development-journey-munger-news-c-1-1-noi1517-4390286-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा का बड़ा दावा! करोड़ों लोगों की जिंदगी बदली, दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोदी सरकार के 12 साल पर भाजपा का बड़ा दावा! करोड़ों लोगों की जिंदगी बदली, दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा
Sun, 14 Jun 2026 11:24 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:24 AM IST
सार
Lakhisarai: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा लखीसराय ने प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को लखीसराय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों का केंद्र गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग रहे हैं। सरकार ने योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है।
विज्ञापन
डिजिटल क्रांति से शासन में आई पारदर्शिता
उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया अभियान, जनधन-आधार-मोबाइल (जैम) और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था ने शासन प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाया है। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ।
विज्ञापन
सड़क से लेकर डिजिटल नेटवर्क तक विकास की रफ्तार
मंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में देश में सड़क, रेलवे, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। इससे विकास की रफ्तार बढ़ी है और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिली है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत उत्पादन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में अधेड़ की रहस्यमयी मौत! परिजनों का आरोप- पहले पिलाई जहरीली शराब, फिर पीट-पीटकर मार डाला
जी-20 से अंतरिक्ष तक, दुनिया में मजबूत हुई भारत की पहचान
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर मजबूती से सुनी जा रही है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियां और रक्षा क्षेत्र में बढ़ती क्षमता भारत की मजबूत होती अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाती हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करना है। इसके लिए युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।