सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Horrific Accident on Khagaria–Gogri Jamalpur Road: Biker Killed, Two Injured

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-ठेला टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

खगड़िया जिले के गोगरी-जमालपुर रोड पर एक बाइक की बाँस लदे ठेला से टक्कर हो गई, जिसमें 23 वर्षीय अमरजीत गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को परबत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Bihar news Horrific Accident on Khagaria–Gogri Jamalpur Road: Biker Killed, Two Injured
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के खगड़िया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां गोगरी की ओर से आ रहे एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गमघट्टा स्थित नए पेट्रोल पंप के पास गोगरी-जमालपुर रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक एक बाँस लदे ठेला से टकरा गई, जिससे बाइक सवार अमरजीत गोस्वामी उर्फ एसपी गोस्वामी (23 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Trending Videos


दो युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
इस हादसे में मोहित कुमार (पिता परमानंद गोस्वामी), निवासी परिहारा, जिला बेगूसराय और सिंटू कुमार उर्फ प्रियांशु कुमार (पिता इंदल गोस्वामी), निवासी बिठला थाना मड़ैया, जिला खगड़िया घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत परबत्ता अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar: कोसी-सीमांचल में बारिश-वज्रपात के कारण पांच लोगों की मौत, आज 14 जिलों में अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

पुलिस ने बताई हादसे की वजह
मड़ैया थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि सभी युवक गोगरी की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक बाँस लदे ठेला से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed