सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News In Bihar state third science topper Begusarai's anamika

Bihar Board Result:बेगूसराय की अनामिका का जलवा! 478 अंक के साथ इंटर साइंस में राज्य में तीसरा स्थान किया हासिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

बेगूसराय जिले की अनामिका कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में विज्ञान संकाय में 478 अंक हासिल कर पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मटिहानी प्रखंड के राजकीयकृत के.एल. +2 उच्च विद्यालय की छात्रा अनामिका ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया और अधिकतर में डिस्टिंक्शन प्राप्त किया।

Bihar News In Bihar state third science topper Begusarai's anamika
अनामिका कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेगूसराय की बेटी ने इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में राज्य भर में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता से पूरे राज्य में एक बार फिर बेगूसराय जिले का डंका बजा है। अनामिका कुमारी बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड स्थित राजकीयकृत के.एल. +2 उच्च विद्यालय, मटिहानी की छात्रा हैं। उन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में विज्ञान संकाय में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
Trending Videos


घर और स्कूल में जश्न

अनामिका की इस बड़ी उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल है। वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार अनामिका कुमारी के पिता का नाम दीपक कुमार है और वह मटिहानी के रहने वाले हैं। अनामिका ने कुल 500 अंकों में 478 अंक प्राप्त किए हैं, जिसके साथ उन्हें राज्य भर में प्रथम श्रेणी के साथ तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Board 12th Result OUT: बिहार बोर्ड 12वीं में 85.19% अभ्यर्थी पास, आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं अव्वल

विषयवार शानदार प्रदर्शन

अनामिका के रिजल्ट में विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अंग्रेजी में 94 अंक और हिंदी में 92 अंक प्राप्त किए। वहीं विज्ञान संकाय के मुख्य विषयों में उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा। भौतिकी में 98 अंक (69 थ्योरी और 29 प्रैक्टिकल), रसायन विज्ञान में 95 अंक (65 थ्योरी और 30 प्रैक्टिकल) और गणित में 99 अंक हासिल किए। अतिरिक्त विषय जीवविज्ञान में भी उन्होंने 89 अंक प्राप्त किए। रिजल्ट के अनुसार अधिकतर विषयों में उन्हें डिस्टिंक्शन मिला है। विद्यालय परिवार इस प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहा है।

शिक्षकों ने जताई खुशी

अनामिका की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने खुशी जताई और इसे पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। शिक्षकों ने कहा कि अनामिका शुरू से ही अपने वर्ग में मेधावी, अनुशासित और मेहनती छात्रा रही हैं। नियमित पढ़ाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा द्वारा राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed