{"_id":"69671e5eed8b50aa6904219c","slug":"bihar-news-indian-railway-news-viral-reels-rpf-action-munger-news-c-1-1-noi1442-3840339-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रेल ट्रैक बना 'डिस्को डांस क्लब', वायरल रील के बाद RPF की सख्त कार्रवाई, महिला-युवक पहुंचे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रेल ट्रैक बना 'डिस्को डांस क्लब', वायरल रील के बाद RPF की सख्त कार्रवाई, महिला-युवक पहुंचे जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता की चाह में बनाई गई एक रील ने रेलवे सुरक्षा और कानून को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। वायरल वीडियो के बाद जांच हुई, पहचान सामने आई और कानूनी कार्रवाई की गई।
बेगूसराय रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के बेगूसराय जिले में सोशल मीडिया के लिए रेल ट्रैक पर वीडियो बनाना एक महिला और युवक को महंगा पड़ गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला बरौनी-कटिहार रेलखंड के लखमिनिया रेलवे स्टेशन का है, जहां रेल ट्रैक पर खतरनाक तरीके से रील बनाई गई थी।
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
दरअसल, पिछले साल दिसंबर में लखमिनिया स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर एक महिला और युवक डांस करते हुए रील बना रहे थे, जबकि तीसरा युवक उनका वीडियो शूट कर रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल हरकत में आया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षित रेल यातायात और यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रेल ट्रैक पर इस तरह की लापरवाही न सिर्फ खुद की जान के लिए खतरा है, बल्कि रेलवे परिचालन को भी प्रभावित कर सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ बेगूसराय ने तत्काल कार्रवाई की।
12 जनवरी को मिली सूचना
आरपीएफ बेगूसराय के अनुसार, 12 जनवरी को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष सोनपुर से सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हो रही है, जिसमें लखमिनिया स्टेशन के रेल ट्रैक पर एक महिला और युवक डांस करते दिख रहे हैं और एक अन्य युवक उनका वीडियो शूट कर रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ द्वारा जांच शुरू की गई।
जांच में हुई तीनों की पहचान
जांच के दौरान महिला की पहचान अरुणा देवी उर्फ रूबी कुमारी (35 वर्ष), पति गोरेलाल महतो, निवासी हुसैना दियारा परमानंदपुर वार्ड-11, थाना बलिया, जिला बेगूसराय के रूप में हुई। डांस करने वाले युवक की पहचान गौरव कुमार (23 वर्ष), पिता अशोक साह, निवासी किशनपुर दियारा वार्ड-7, थाना बलिया, जिला बेगूसराय के रूप में की गई। वहीं वीडियो शूट करने वाले युवक की पहचान नीतीश कुमार, पिता रामचंद्र यादव, निवासी लखमिनिया दुर्गा मंदिर के पीछे वार्ड-22, थाना बलिया, जिला बेगूसराय के रूप में हुई।
मोबाइल फोन से भेजा गया समन
आरपीएफ ने तीनों से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर 13 जनवरी को सुबह 10 बजे आरपीएफ थाना बेगूसराय में उपस्थित होने के लिए बुलाया। 13 जनवरी को रेल क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश, रेलवे की सुविधा में बाधा डालने और लापरवाहीपूर्वक रेल ट्रैक पर डांस कर वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान अरुणा देवी उर्फ रूबी कुमारी और गौरव कुमार ने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो में वही दोनों हैं और उन्होंने 28 दिसंबर को लखमिनिया स्टेशन के रेल ट्रैक पर रील बनाई थी। स्वीकारोक्ति के बाद आरपीएफ ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर रेल न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया के लिए इस तरह की खतरनाक हरकतों से बचें और रेलवे नियमों का पालन करें।
Trending Videos