{"_id":"697ee59024e8d9bcea03f8dd","slug":"bihar-news-jamui-maghi-purnima-e-rickshaw-accident-ganga-snan-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-3902234-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान को निकली महिलाओं का ई-रिक्शा हादसे का शिकार; एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान को निकली महिलाओं का ई-रिक्शा हादसे का शिकार; एक की मौत, सात घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Jamui News: जमुई में माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान को जा रही महिलाओं से भरे ई-रिक्शा को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हुई, सात लोग घायल हुए। पुलिस जांच और सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
अस्पताल के बाहर मौजूद भीड़ और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के जमुई जिले में माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। कटौना के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पीछे से महिलाओं से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos
गरसंडा गांव से सिमरिया घाट के लिए निकले थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, गरसंडा गांव से आठ लोग एक ई-रिक्शा पर सवार होकर बेगूसराय जिले के सिमरिया घाट में गंगा स्नान के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान कटौना के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर एक महिला की मौत
हादसा इतना भीषण था कि गरसंडा गांव निवासी 50 वर्षीय चंचली देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस हादसे में दुखनी देवी (60), दया देवी (60), कारी देवी (60), सजनी देवी (35), मंजू देवी (45) और ई-रिक्शा चालक पिंटू तांती (26) सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया गया।
पढ़ें- Bihar News: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के बाद लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, टोटो चालक फरार
ई-रिक्शा चालक की हालत नाजुक
डॉक्टरों ने ई-रिक्शा चालक पिंटू तांती की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल जमुई में जारी है। घायल दया देवी ने बताया कि वे सभी रविवार सुबह गंगा स्नान के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।
पुलिस जांच में जुटी, ट्रक चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उसकी पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
