सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: jamui dumri checkpost illegal recovery homeguard arrest liquor ban case in jamui news

Bihar: शराबबंदी कानून की आड़ में वसूली, डुमरी चेकपोस्ट पर तीन होमगार्ड गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी चेकपोस्ट पर तैनात तीन होमगार्ड जवानों द्वारा वाहन जांच के दौरान यात्रियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि जवानों ने शराब सेवन का डर दिखाकर 16 हजार रुपये वसूले।

Bihar News: jamui dumri checkpost illegal recovery homeguard arrest liquor ban case in jamui news
जमुई में शराबबंदी के नाम पर वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के जमुई जिले में शराबबंदी कानून के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी चेकपोस्ट पर तैनात तीन होमगार्ड जवानों पर वाहन जांच के दौरान यात्रियों से पैसे वसूलने का आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos


चेकपोस्ट पर वसूली का खेल उजागर
जानकारी के अनुसार, जिले में पहले से ही नवादा उत्पाद चेकपोस्ट पर फिरौती कांड चर्चा में था। इसी बीच डुमरी चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के तीन होमगार्ड जवानों की करतूत सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपित जवानों की पहचान सूर्यमणि कुमार, नवीन कुमार और आशीष कुमार के रूप में हुई है। घटना 21 अप्रैल की बताई जा रही है।

वाहन जांच के नाम पर डराकर वसूली

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के गिरिडीह निवासी श्यामसुंदर यादव अपने पांच साथियों के साथ सिकंदरा के महादेव सिमरिया में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो डुमरी चेकपोस्ट पहुंची, वहां तैनात जवानों ने वाहन रोककर जांच शुरू कर दी। वाहन की तलाशी ली गई और सभी यात्रियों की शराब सेवन जांच मशीन से जांच की गई। आरोप है कि जवानों ने शराब सेवन की पुष्टि होने का दावा करते हुए यात्रियों को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी का हवाला देकर उन पर दबाव बनाया गया।

ये भी पढ़ें: पहले ही दौरे में बड़ा दांव! CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर में 12.49 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास

16 हजार में हुआ ‘समझौता’
बताया गया कि मामला रफा-दफा करने के लिए सौदेबाजी शुरू हुई और अंततः 16 हजार रुपये में बात तय हुई। पीड़ितों ने 9500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जबकि 5500 रुपये नकद दिए। पैसे मिलने के बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के सभी यात्रियों को छोड़ दिया गया।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
घटना से आहत श्यामसुंदर यादव ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद सोनो थाना में मामला दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का सख्त रुख
झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कानून की आड़ में किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed