सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: jamui premi joda mandir shadi video viral police investigation in jamui News

Bihar News: जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: जमुई में प्रेमी जोड़े द्वारा मंदिर में की गई शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला सुर्खियों में आ गया है। परिवार की मर्जी के खिलाफ हुए इस विवाह को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है और सभी कानूनी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
 

Bihar News: jamui premi joda mandir shadi video viral police investigation in jamui News
पति-पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जमुई जिले से प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर मंदिर में विवाह कर लिया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद यह मामला जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती की पहचान गिद्धौर प्रखंड के केरादो गांव निवासी सुनैना कुमारी के रूप में हुई है, जबकि युवक झाझा प्रखंड के धमना गांव का रहने वाला सुमन मंडल बताया जा रहा है। दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार की सहमति न मिलने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुनैना कुमारी खुद सामने आकर यह कहती नजर आ रही है कि वह सुमन मंडल से प्रेम करती है और अपनी मर्जी से उसके साथ शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: दरभंगा में बड़ा हादसा टला: इंटर परीक्षार्थियों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, सभी सुरक्षित; सूझबूझ से बची जान

उसने वीडियो में यह भी कहा है कि परिवार की इच्छा के विरुद्ध जाकर उसने यह निर्णय लिया है। साथ ही उसने यह आरोप लगाया कि यदि भविष्य में उसके पति के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए उसके माता-पिता जिम्मेदार होंगे। इस बयान के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

इधर, सुमन मंडल ने बताया कि वे दोनों पिछले दो वर्षोंं से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। हाल के दिनों में उन्हें आशंका थी कि सुनैना की शादी परिवार द्वारा कहीं और तय की जा सकती है। इसी डर के चलते दोनों ने 5 फरवरी को घर से निकलकर एक मंदिर में विवाह कर लिया। शादी के बाद इसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शनिवार को वीडियो के वायरल होते ही मामला पुलिस तक पहुंचा। गिद्धौर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि दोनों बालिग हैं या नहीं तथा विवाह कानूनन वैध है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed