सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: jamui third love marriage in a week couple seeks police protection in jamui news

Bihar: जमुई में एक सप्ताह में तीसरा प्रेम विवाह, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दंपती ने मांगी सुरक्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

जमुई जिले में बीते एक सप्ताह के भीतर तीसरे प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव से जुड़े इस ताजा प्रकरण में प्रेमी युगल ने घर छोड़कर शादी की और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी।

Bihar News: jamui third love marriage in a week couple seeks police protection in jamui news
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जमुई जिले में फरवरी महीने के दौरान प्रेम विवाह के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह के भीतर तीन प्रेमी युगलों द्वारा घर छोड़कर शादी करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खास बात यह है कि तीनों मामलों में जोड़ों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने विवाह की जानकारी दी और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की।

Trending Videos

ताजा मामला गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव से जुड़ा है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक और युवती ने परिवार की सहमति के बिना विवाह करने की बात स्वीकार की। वीडियो सामने आते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान खैरा प्रखंड के करनावादा गांव निवासी सोनी कुमारी के रूप में हुई है, जबकि युवक सेवा गांव का मनजीत कुमार बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था। परिजनों की असहमति के कारण दोनों ने घर छोड़ने का फैसला किया और विवाह कर लिया।वायरल वीडियो में दंपती ने कहा है कि उन्होंने यह कदम अपनी इच्छा से उठाया है और उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की अपील भी की है।


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के बाद बवाल, छात्र को गोदाम से खींचकर पीटा; पुलिस जांच में जुटी

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों परिवारों में हलचल मच गई है। परिजन अपने स्तर पर खोजबीन में जुटे हैं। गिद्धौर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि मामला पूरी तरह स्वेच्छा से जुड़ा है और इसमें किसी प्रकार का दबाव या प्रलोभन शामिल नहीं है।

उन्होंने कहा कि दोनों की वर्तमान स्थिति का पता लगाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने जिले में सामाजिक चर्चा को भी जन्म दे दिया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और भ्रामक जानकारी साझा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed