सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lightning strike student death dust storm rain chakai in jamui news

Bihar News: जमुई में वज्रपात से छात्रा की मौत, दो घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: जमुई जिले में शुक्रवार शाम अचानक मौसम बिगड़ने से तेज धूल भरी आंधी और बारिश के बीच वज्रपात हुआ, जिसमें 15 वर्षीय छात्रा रागिनी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य छात्राएं घायल हो गईं। घटना चकाई प्रखंड के जलखरिया गांव के पास हुई।

lightning strike student death dust storm rain chakai in jamui news
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार

जमुई जिले में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली, जिससे लोगों को तेज धूल भरी आंधी और झमाझम बारिश का सामना करना पड़ा। करीब 30 मिनट तक चली इस आंधी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। दिनभर की भीषण गर्मी के बाद मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को राहत मिली, लेकिन तेज हवा और उड़ती धूल ने परेशानी भी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार लगभग 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। दोपहर बाद से आसमान में बादल छाने लगे थे और शाम होते-होते तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई।

Trending Videos


वज्रपात की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर हुई मौत
इसी दौरान चकाई बाजार से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही एक छात्रा वज्रपात की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान चकाई प्रखंड के जलखरिया गांव निवासी शिक्षक रंजीत दास की 15 वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर लौट रही थी सहेलियां
बताया जाता है कि रागिनी अपनी तीन सहेलियों के साथ साइकिल से घर लौट रही थी। इसी बीच अजय नदी से लगभग 100 गज पहले अचानक तेज बिजली कड़कने के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से रागिनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसकी दो अन्य सहेलियां आंशिक रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: वज्रपात का कहर; खेत में काम कर रहे किसान की मौत, भैंस भी बनी शिकार 

पढ़ाई में काफी मेधावी थी छात्रा
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। बताया जाता है कि रागिनी पढ़ाई में काफी मेधावी थी। आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव भी हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस तरह के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल, इस बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन एक परिवार की खुशियां छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed