सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Armed Miscreants Storm CSP Center in Broad Daylight Take Operator Hostage and Loot Lakhs of Rupees

Bihar: दिनदहाड़े सीएसपी सेंटर में हथियारबंद बदमाशों ने बोला धावा, संचालक को बंधक बनाकर लूटे लाखों रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: जमुई के पवना गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एसबीआई सीएसपी सेंटर में घुसकर संचालक को बंधक बनाया और एक लाख बीस हजार रुपये लूट लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। पढ़े पूरी खबर...

Bihar Armed Miscreants Storm CSP Center in Broad Daylight Take Operator Hostage and Loot Lakhs of Rupees
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जमुई जिले में सोमवार को दिनदहाड़े हुई लूट की बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पवना गांव में स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में तीन हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर संचालक को बंधक बना लिया और करीब एक लाख बीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
Trending Videos


दुकान में घुसकर लूट ले गए पैसे
जानकारी के अनुसार, पवना गांव निवासी श्याम सुंदर साह अपने गांव में ही एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार दोपहर वह केंद्र पर मौजूद थे, तभी नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाश चेहरे ढंके हुए थे और उनके पास पिस्तौल व चाकू जैसे हथियार थे। केंद्र में घुसते ही अपराधियों ने संचालक को हथियार दिखाकर धमकाया और बंधक बना लिया। इसके बाद काउंटर में रखी नकदी निकाल ली। कुछ ही मिनटों में करीब 1.20 लाख रुपये लूटने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
घटना के दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ स्थानीय लोगों ने भागते हुए अपराधियों का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। वहीं CSP केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें तीनों अपराधियों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें-   Bihar News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वीडियो के आधार पर जांच की जा रही
घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर और मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान भी चलाया है लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के वीडियो के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed