फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: pickup accident woman death road block mohanpur kala chowk in jamui news

Bihar News: : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sun, 26 Apr 2026 03:47 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 03:47 PM IST
सार

बिहार के जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 52 वर्षीय महिला कुली देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Bihar News: pickup accident woman death road block mohanpur kala chowk in jamui news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के जमुई जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा
जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काला चौक के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, काला गांव निवासी कुली देवी (52), जो गुलाबी यादव की पत्नी थीं, अपनी बहू शांति देवी और सविता देवी के साथ घर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुली देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शांति देवी और सविता देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक फरार, वाहन जब्त
हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मोहनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। हालांकि चालक के बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर कोहबरबा-झाझा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर और मोहनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया और जाम हटवाया। लक्ष्मीपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed