Bihar: बेगूसराय पहुंचे आरसीपी सिंह ने पीएम मोदी के गढ़े कसीदे, कहा- मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं, आज बिहार को…
Bihar: बेगूसराय पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज कोई भी काम करने के लिए एयरपोर्ट, रेल और सड़क की कनेक्टिविटी होना बहुत जरूरी है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं की पहली बार बिहार के इसी जिले के गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल मिनिस्टर बनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय दौरे पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जहां विपक्ष और लालू प्रसाद यादव को आड़े हाथों लिया है, वहीं इस बार के बजट में बिहार को मिलने वाले तोहफे पर प्रधानमंत्री की तारीफ की है। इतना ही नहीं बिहार में बढ़ रहें अपराध के लिय अधिकारियों के द्वारा अनुश्रवण की कमी बताते हुए ऐसे अधिकारियों को कहा है कि आपके पास सारे कानूनी अधिकार हैं, आप अनुश्रवण कीजिए और बिहार की उम्मीद बनिए। आपके पास सारे कानूनी अधिकार है।
अपराध की जितनी भी घटना घटी है, उसमें कहीं से और किसी भी तरह से सरकार का प्रोटेक्शन नहीं किया है। इस अवसर पर उन्होंने नीतीश कुमार का बचाव करते हुऐ कहा की सबको पता है कि बिहार में पहले क्या था आज क्या है। आरसीपी सिंह ने लालू यादव के विषेश राज्य के दर्जे पर प्रहार करते हुऐ कहा की प्रधानमंत्री ने बिहार को जो दिया है उसकी उम्मीद कोई कर भी नहीं सकता था, इसलिए लालू यादव को प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहिए। आरसीपी सिंह ने बिहार में पुल गिरने के दोषियों पर आपराधिक मुकदमा ही नहीं विभागीय कार्रवाई के साथ पुल गिरने से हुईं क्षति की भी वसूली दोषी अधिकारियों से करने की मांग की है।
बताते चले कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह आज बेगूसराय में आलोक वर्धन के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में अपनी बात रखी। हाल में जारी हुए बजट की तारीफ करते हुए कहा की प्रधानमन्त्री ने एक करोड़ युवाओं को बडे़-बड़े मल्टीनेशनल 500 कंपनी में ट्रेनिंग दिलवाने का काम कर रहें है। ताकि बच्चों को अच्छा रोजगार मिल सके। इसके अलावा जिनमें गुणवत्ता नहीं आ पाए तो प्रधानमंत्री की सोच है कि ऐसे लोगों को स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से बिहार के बच्चे कहीं भी जायेंगे वो अपना नाम रौशन करेगें।
प्रधानमंत्री ने बजट में नए एयरपोर्ट और नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने जा रहे हैं। बेगूसराय बिहार का एक ऐसा जिला है जिसका अपना महत्त्व है। यहां बहुत ज्यादा संभावना है। इस लिए यहां के लोगो की एयरपोर्ट की मांग जायज है। आज कोई भी काम करने के लिए एयरपोर्ट, रेल और सड़क की कनेक्टिविटी होना बहुत ज़रूरी है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं की पहली बार बिहार के इसी जिले के गिरिराज सिंह को टेक्सटाइल मिनिस्टर बनाया। क्योंकि कृषि के बाद टेक्सटाइल सबसे बड़ा सेक्टर है, जहां रोजगार की सबसे ज्यादा संभावना है। इस लिय बिहार को टेक्सटाइल हब बनाना जरूरी है। आज हर जगह फूड और टेक्सटाइल का मेगा पार्क है। प्रधानमंत्री ने बहुत सोच समझ कर चिराग पासवान को फूड और गिरिराज सिंह को टेक्टाइल मिनिस्टर बनाया है। क्योंकि बिहार में फूड और टेक्सटाइल की बहुत संभावना है।
वहीं, बिहार में पुल गिरने की घटना पर आरपी सिंह ने खुले शब्दों में कहा कि या एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है इसके लिए बिहार में जो जो पुल गिरा है और इसके लिए जो जो लोग जिम्मेवार है उन पर सिर्फ विभागीय कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, बल्कि उस पुल में जो नुकसान हुआ है उसकी भी रिकवरी की जाए। उन्होनें विपक्ष के द्वारा देश में दो जिला उसी तरह बिहार में दो जिला कहे जानें को विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह विपक्ष की शॉर्ट साइटेड सोच है। क्या बिहार भारत देश का हिस्सा नहीं है। यही विपक्ष के लोग रोना रोते है कि बिहार पिछड़ा हिस्सा है। बिहार को जो मिलना चाहिए नही मिल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस के लिए बढ़कर काम किया है, तो विपक्ष कहता है कि बिहार को बहुत मिला है। तो क्या दूसरे राज्यों को नहीं मिला है क्या।
पहली बार बिहार के चार जिला के विकास के लिय साढ़े ग्यारह हजार करोड़ दिया गया है। साथ ही साथ 21 हजार करोड़ मेडिकल कॉलेज और एयरपोर्ट के निर्माण के लिए दिया गया है। उन्होनें गया और राजगीर के विकास पर पैसा दिए जानें पर कहा कि बोध गया बिहार नहीं विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है, जबकि राजगीर मगध की राजधानी रही है, जहा सप्त ऋषियों का कुंड है। इसलिए प्रधानमंत्री ने बिहार को वो दिया जिसके वारे में लोग सोचते भी नहीं थे।