Bihar: बिहार में गश्ती दल पर हमला, बुलेट सवारों ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर; महिला सिपाही से अभद्रता का आरोप
Munger News: मुंगेर के धरहरा क्षेत्र में गश्ती पुलिस दल पर हमला हुआ। बुलेट सवारों ने वाहन को टक्कर मारी। महिला सिपाही से अभद्रता और मारपीट का आरोप है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छापामारी शुरू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात गश्ती कर रही पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, डायल 112 वाहन से गश्त कर रही टीम ईटवा हाट के पास बसंती मोड़ पहुंची थी, तभी तेज रफ्तार बुलेट सवार युवकों ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
बाइक सवारों को पकड़ने पर शुरू हुआ विवाद
बताया गया है कि पुलिसकर्मियों ने जब बाइक सवार युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, तो उन्होंने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और मामला तेजी से बढ़ गया।
पुलिस के अनुसार, एक युवक ने फोन कर 25 से 30 लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और पुलिस टीम को घेर लिया। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।
पढ़ें- Bihar News: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या; टेंडर विवाद के दौरान गोलीबारी, भारी तनाव
हथियार छीनने और धमकी देने का आरोप
घटना के दौरान एक सिपाही का हथियार छीनने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है। साथ ही पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कही गई है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया है।
महिला सिपाही से अभद्र व्यवहार का आरोप
मामले में महिला सिपाही के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। इस आरोप के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी है।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई है। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X