सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sheikhpura Horror Two Children Murdered Stuffed in Sacks and Dumped Near Pond

Bihar: दो बच्चों को मारकर बोरियों में ठूंसा; खून से लथपथ शव तालाब के पास फेंक गए, शेखपुरा में हत्या से हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

शेखपुरा के कसार गांव में तालाब किनारे बोरी में बंद दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों बच्चों की बेरहमी से हत्या की आशंका है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, जबकि खोजी कुत्ता देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।

Sheikhpura Horror Two Children Murdered Stuffed in Sacks and Dumped Near Pond
खोजी कुत्ते के सहारे जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

शेखपुरा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव स्थित तालाब के पास दो बच्चों के शव बोरी में बंद हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों बच्चों की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
Trending Videos


घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब ग्रामीण तालाब के पास से गुजर रहे थे। लोगों की नजर वहां पड़ी दो संदिग्ध बोरियों पर गई। पास जाने पर तेज बदबू आने लगी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खोली बोरी तो सामने आया खौफनाक मंजर
सूचना मिलते ही कसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसमें दो बच्चों के शव मिले। शवों की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए। स्थानीय मुखिया देवेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक पुलिस जांच में जुट चुकी थी। प्रारंभिक जांच में दोनों बच्चों की हत्या कर शव को तालाब किनारे फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार से लापता थे दोनों बच्चे
मृतकों की पहचान कसार गांव निवासी राजाराम राउत के 12 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार और प्रमोद पासवान के 11 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। पियूष कुमार की मां तुनी देवी ने बताया कि उनका बेटा रविवार से लापता था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही बेटे का मुंडन संस्कार हुआ था और शव पर वही कपड़े मिले हैं, जो उसने मुंडन कार्यक्रम में पहने थे। कमर में बंधी कौड़ी से भी बेटे की पहचान हुई। परिजनों ने बताया कि बच्चों की तलाश के दौरान कुछ ग्रामीणों ने कहा था कि वे राजगीर मलमास मेला घूमने गए होंगे, लेकिन अब दोनों का शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ग्रामीणों का हंगामा
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप था कि खोजी कुत्ते की टीम बुलाने में काफी देर की गई। इमाम गाजाली भी मौके पर पहुंचे और करीब चार घंटे तक खोजी कुत्ते का इंतजार करते रहे। टीम के समय पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया।

ये भी पढ़ें-  Bihar: 'इलेक्टेड नहीं, सेलेक्टेड सीएम', कानून व्यवस्था पर जमकर बरसे तेजस्वी; जारी की 50 जघन्य अपराधों की लिस्ट

एएसपी बोले- जांच चल रही है
एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

लगातार बढ़ते अपराधों से उठ रहे सवाल
शेखपुरा जिले में हाल के दिनों में लगातार हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले पंद्रह दिनों में जिले से पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें अरियरी प्रखंड से चार शव मिलने की घटनाएं शामिल हैं। इससे पहले विषहिया गांव निवासी मुन्नी देवी और वर्षा गांव के पांच वर्षीय दीपांशु की हत्या के मामलों ने भी जिले को झकझोर दिया था। हालांकि मुन्नी देवी हत्याकांड अब तक ब्लाइंड मर्डर बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed