Bihar: तेज बारिश बनी जानलेवा; वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में चीख-पुकार
Bihar: मुंगेर के हवेली खड़गपुर क्षेत्र के गांधी टोला वनवर्षा गांव में तेज बारिश और वज्रपात की चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला फूलन देवी की मौत हो गई। महिला साफ-सफाई का कार्य कर घर लौट रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विस्तार
मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या एक, गांधी टोला वनवर्षा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला फूलन देवी की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ वज्रपात की घटना हुई, जिसमें महिला की मौत हो गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साफ-सफाई के दौरान हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, गांधी टोला वनवर्षा निवासी सुभाष दास की 42 वर्षीय पत्नी फूलन देवी संत टोला स्थित एक घर में साफ-सफाई का कार्य करती थी। शुक्रवार दोपहर बाद साफ-सफाई कर महिला अपने घर गांधी टोला वनवर्षा गांव लौट रही थी, तभी तेज बारिश और वज्रपात की चपेट में वह आ गई। ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: भारत-नेपाल कोसी और गंडक परियोजनाओं पर सहमति, काठमांडू बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
प्रशासन ने दी मुआवजे की जानकारी
वहीं खड़गपुर थाना पुलिस को जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सरकारी प्रावधान के अनुसार जो भी सहायता उपलब्ध होगी, वह मृतका के परिजनों को दी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
