सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sheikhpura: Head-on collision between school van-pickup truck on NH-333A several children and driver injured

Accident Today: एनएच-333ए पर स्कूल वैन और पिकअप की आमने-सामने टक्कर; चालक सहित कई घायल, दो बच्चे गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Sheikhpura News: शेखपुरा में एनएच-333ए पर स्कूल वैन और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में चालक सहित कई बच्चे घायल हो गए। दो छात्रों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, पुलिस जांच में जुटी है।

Sheikhpura: Head-on collision between school van-pickup truck on NH-333A several children and driver injured
अस्पताल में इलाजरत दुर्घटना में घायल स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के शेखपुरा जिले में बुधवार सुबह एनएच-333ए पर बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बरबीघा–शेखपुरा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बच्चों से भरे एक निजी स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

Trending Videos

 
हथियावां थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा हथियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत एचपी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल का वाहन बच्चों को लेकर वैन शेखपुरा स्थित स्कूल की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: पटना-वैशाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, फरार अपराधी प्रिंस कुमार की मुठभेड़ में मौत
 
चालक समेत दो छात्रों की हालत गंभीर
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूल वैन में सवार कई बच्चे घायल हो गए। हादसे में वाहन चालक सहित दो स्कूली छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घायल बच्चों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।
 
तेज रफ्तार को माना जा रहा कारण
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्कूल वाहनों की सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed