फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Munger: RCP Singh says Power changed in Delhi after ten years, now there will be a change in Bihar too in 2025

Bihar: पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- दिल्ली में दस साल बाद सत्ता बदली, अब बिहार में भी 2025 में परिवर्तन होगा

Sat, 08 Feb 2025 08:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Feb 2025 08:14 PM IST
सार

Bihar Election 2025: आरसीपी सिंह ने साफ कहा कि आसा पार्टी का लक्ष्य सरकार बनाना है और इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से चुनावी रणनीति बनाते आए हैं और इस बार अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
Munger: RCP Singh says Power changed in Delhi after ten years, now there will be a change in Bihar too in 2025
मुंगेर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आसा पार्टी ने अपनी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मुंगेर के टाउन हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आसा पार्टी इस बार पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और बिहार में 20 वर्षों से चल रही सरकार को बदलकर 2025 में नया इतिहास रचेगी।

विज्ञापन

 
कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने के लिए सम्मेलन
आरसीपी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जिला स्तर पर सम्मेलन किए जा रहे हैं और यह देखकर खुशी होती है कि हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की अन्य पार्टियां आसा पार्टी की ताकत को पहचान रही हैं और गठबंधन को लेकर बातचीत के लिए हमारे दरवाजे खुले हुए हैं।
विज्ञापन

 
परिवर्तन का समय नजदीक
अपने संबोधन में आरसीपी सिंह ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। दिल्ली में दस वर्षों के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ, अब बिहार में भी 2025 में बदलाव होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का लक्ष्य सरकार बनाना है और इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वे वर्षों से चुनावी रणनीति बनाते आए हैं। इस बार अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदेश स्तर पर तैयारियां जोरों पर
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है ताकि आगामी चुनाव में आसा पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति बिहार में व्यापक बदलाव लाने की है और इसके लिए हर स्तर पर मेहनत की जा रही है।

 
सम्मेलन में नेताओं की जोरदार भागीदारी
कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन को संजय केशरी, सत्यप्रकाश चौधरी, डॉ. रामानंद प्रसाद आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर विनय कुमार गुड्डू, पियूष कुमार, चंद्रभानु चंद्रवंशी, विजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed