फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger Tragedy,15-Year-Old Boy Dies After Being Buried Under Collapsed Soil

Bihar: मुंगेर में दर्दनाक हादसा: मिट्टी धंसने से 15 वर्षीय किशोर जिंदा दफन, गांव में पसरा मातम

Mon, 25 May 2026 07:19 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 07:19 PM IST
सार

Bihar: मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से 15 वर्षीय आदर्श कुमार की मौत हो गई। गड्ढे के पास खड़ा किशोर अचानक मिट्टी के नीचे दब गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Munger Tragedy,15-Year-Old Boy Dies After Being Buried Under Collapsed Soil
मृत किशोर

विस्तार

मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वोदय टोला फरदा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मिट्टी धंसने से दबकर एक 15 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी नीरज मंडल के पुत्र आदर्श कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घर में चल रहा था निर्माण कार्य
घटना के संबंध में परिजन बुलबुल मंडल ने बताया कि घर में निर्माण कार्य चल रहा था। नींव डालने के लिए एक गड्ढा खोदा गया था। इसी दौरान आदर्श वहां खड़ा होकर कार्य देख रहा था। अचानक गड्ढे की मिट्टी धंस गई और वह उसमें दब गया।
विज्ञापन


मिट्टी धंसते ही मची अफरा-तफरी
घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन व ग्रामीण दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि आदर्श दो भाई और दो बहनों में शामिल था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है और लोगों की आंखें नम हैं।


ये भी पढ़ें: सीवान में दर्दनाक हादसा; दोस्त को बचाने गया मासूम खुद डूबा, पोखरे में दो बच्चों की मौत से गांव में मातम

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही सफियासराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed