{"_id":"69a303fe33fdcdd1230b0347","slug":"mystery-death-in-locked-toilet-decomposed-body-found-in-gaya-jamalpur-passenger-train-railway-police-investigating-munger-news-c-1-1-noi1377-4003181-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के शौचालय से सड़ा-गला शव बरामद, रेल पुलिस ने जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के शौचालय से सड़ा-गला शव बरामद, रेल पुलिस ने जांच शुरू की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार
गया-जमालपुर पैसेंजर (53404 डाउन) ट्रेन के बोगी नंबर 152420 के शौचालय से शनिवार शाम अज्ञात पुरुष का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक ने गुलाबी धारीदार शर्ट और काली पैंट पहनी थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गया-जमालपुर पैसेंजर (53404 डाउन) के एक कोच के बंद शौचालय से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से रेल कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यह घटना तब सामने आई जब ट्रेन के रैक को मेंटेनेंस के लिए वाशिंग पिट लाइन पर भेजा गया था।
शव की हुई बरामदगी
सफाई के दौरान कर्मचारियों ने बोगी संख्या 152420 के शौचालय से तेज दुर्गंध महसूस की। इसकी जानकारी तुरंत रेल अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग की मदद ली गई और काफी प्रयास के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर करीब 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने गुलाबी रंग की धारीदार शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। प्रथम दृष्टया उसकी पहचान मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति के रूप में की जा रही है, लेकिन अब तक आधिकारिक रूप से पहचान नहीं हो पाई है।
रेल पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि व्यक्ति कब और किन परिस्थितियों में ट्रेन के शौचालय में फंसा और उसकी मृत्यु हुई। घटना के बाद रेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि जांच तेज कर दी गई है और यात्रियों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Trending Videos