{"_id":"6a08713ee89c62ca6f017759","slug":"pipariya-diara-gets-rs3074-crore-development-boost-lalan-singh-says-it-will-emerge-as-a-new-gateway-of-growth-munger-news-c-1-1-noi1517-4289288-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 25 साल का इंतजार खत्म, पिपरिया दियारा में विकास की बड़ी सौगात; 30 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 25 साल का इंतजार खत्म, पिपरिया दियारा में विकास की बड़ी सौगात; 30 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार
पिपरिया दियारा क्षेत्र में 30 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्रियों ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, जीविका भवन और स्कूल भवन का उद्घाटन किया। क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दी सौगात
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वर्षों तक प्रशासनिक उपेक्षा झेलने वाले पिपरिया दियारा क्षेत्र में शनिवार को विकास की नई इबारत लिखी गई। मोहनपुर गांव में आयोजित भव्य समारोह में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह तथा सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
इस दौरान करीब 30 करोड़ 74 लाख 17 हजार रुपये की लागत से बनने वाले प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय एवं आवासीय भवन की आधारशिला रखी गई। साथ ही जीविका भवन, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई और उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने इसे उत्सव जैसा माहौल बना दिया।
दियारा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 25 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पिपरिया प्रखंड और अंचल कार्यालय को अपना स्थायी भवन मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भवन निर्माण का कार्य नहीं, बल्कि पूरे दियारा क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और काम में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब सड़क, अस्पताल, स्कूल और प्रशासनिक सुविधाओं के अभाव में लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी लखीसराय जाना पड़ता था, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं।
विज्ञापन
अधूरी सड़क जल्द पूरी करने का निर्देश
केंद्रीय मंत्री ने बड़हिया से सुरजीचक होते हुए रामपुर तक बनने वाली सड़क परियोजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि खुटहा के पास अधूरा पड़ा सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना में तेजी लाई जाए ताकि लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
ये भी पढ़ें- Bihar : इस पुल पर चढ़ गए तो दूसरी साइड से गिरेंगे जरूर; 40 मीटर लंबा पुल बना भूली सरकार, अप्रोच पथ ही नहीं
मंत्रियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जीविका योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। वहीं भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक भवनों और बुनियादी ढांचे का विस्तार लोगों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण
कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनू बाबू, भाजपा नेता सीताराम सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए यह आयोजन केवल शिलान्यास कार्यक्रम नहीं, बल्कि लंबे समय से इंतजार कर रहे विकास कार्यों की ठोस शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Trending Videos