सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Speeding Car Runs Over Three Men Working Near Container Road Blocked After Fatal Accident

Bihar News: तेज रफ्तार कार का कहर; कंटेनर के पास काम कर रहे तीन लोगों को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे कंटेनर का पहिया निकाल रहे तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर...

Speeding Car Runs Over Three Men Working Near Container Road Blocked After Fatal Accident
मुआवजे की मांग कर रहे परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेलिया तालाब स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
Trending Videos


तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, तेलिया तालाब इलाके में एक गैरेज के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर का पहिया एक मिस्त्री अपने हेल्पर और ट्रक चालक की मदद से निकाल रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक आर्टिका कार ने अचानक तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार
हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां जुट गए और आक्रोश में आकर दुर्घटनाग्रस्त कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद लोगों ने तेलिया तालाब के पास सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम हटवाया। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें-   बारात से लौटते ही बुझ गया घर का आखिरी सहारा, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत से परिजन बेहाल

मृतकों की पहचान मिन्नत नगर निवासी मो. टिंकू उर्फ शाहिद, बनोधा निवासी हेल्पर मो. शाहबाज और नौवागढ़ी कंतपुर निवासी ट्रक चालक राजा मंडल के रूप में हुई है। 

वहीं, बुधवार सुबह करीब 8 बजे मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने नया रामनगर थाना क्षेत्र के नया गांव कानपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को फिर से जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने और मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed