Bihar News: स्कूल में ‘मटन पार्टी’ का विरोध पड़ा भारी; छात्र की बेरहमी से पिटाई, प्रधानाध्यापक निलंबित
Bihar News: बिहार के एक मध्य विद्यालय में ‘मटन पार्टी’ और छात्र पिटाई के गंभीर मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सजुआ में कथित ‘मटन पार्टी’ और छात्र के साथ मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कुणाल गौरव ने प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित करते हुए विभागीय जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
छात्र ने किया विरोध तो प्रधानाध्यापक ने की मारपीट
जारी आदेश के अनुसार, विद्यालय परिसर में अवैध रूप से ‘मटन पार्टी’ आयोजित करने का आरोप है, जिससे शिक्षा विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है। मामला तब और गंभीर हो गया जब इस आयोजन का विरोध करने पर एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की बात सामने आई।
छात्र को अस्पताल में कराया गया भर्ती
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्र आयुष कुमार को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सीय रिपोर्ट भी विभाग को सौंप दी गई है, जिसे जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: रामनवमी पर भाजपा बिहार में लाएगी अपना पहला मुख्यमंत्री? अगले सीएम का चेहरा नीतीश कुमार तय नहीं कर रहे
संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए प्रधानाध्यापक
इस मामले में मीडिया में प्रकाशित खबरें, वायरल वीडियो और अन्य दस्तावेजों को भी साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि डीईओ कार्यालय ने पहले प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। शिक्षा विभाग का मानना है कि प्रधानाध्यापक का आचरण शिक्षक की मर्यादा और विभागीय नियमों के विपरीत है। फिलहाल विभागीय जांच जारी है और उसके निष्कर्ष के आधार पर आगे की कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.