सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger Accident: Out-of-Control Car Crushes Truck Driver Mechanic and Helper All Die on Spot Uproar on Road

Accident: बेकाबू कार ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत; परिजनों का हंगामा, CM ने जताई संवेदना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Munger Accident: मुंगेर के तेलिया तलाब के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रक चालक, मिस्त्री और हेल्पर को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया।

Munger Accident: Out-of-Control Car Crushes Truck Driver Mechanic and Helper All Die on Spot Uproar on Road
गुस्साए लोगों ने वाहन को किया क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तलाब पेट्रोल पंप के पास एक वाहन ने सड़क किनारे मौजूद तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

Trending Videos


मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेलिया तालाब के पास हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों के परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने सभी मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गैरेज के पास काम के दौरान हुआ हादसा
बताया जाता है कि तेलिया तलाब पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक गैरेज के निकट एक कंटेनर का चक्का मिस्त्री और उसका हेल्पर निकाल रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने ट्रक चालक, मिस्त्री और हेल्पर को रौंद दिया। हादसे के बाद वाहन आगे बढ़ गया और चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
 
तीनों मृतकों की हुई पहचान
इस घटना में मिन्नत नगर निवासी मो. टिंकू उर्फ शाहिद, बनोधा निवासी हेल्पर मो. शाहबाज और नौवागढ़ी कंतपुर निवासी ट्रक चालक राजा मंडल की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही तीनों परिवारों में मातम पसर गया।
 
गुस्साए लोगों ने वाहन को किया क्षतिग्रस्त
घटना को देखकर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर खड़ी कार को चूर-चूर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन परिवारों के कमाने वाले लोगों की जान चली गई।
 
परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों ने तेलिया तलाब के पास सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। उनका कहना है कि मृतक लोग रोजी-रोजगार के लिए काम कर रहे थे और उनके परिवार का सहारा थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पढ़ें- Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-ठेला टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
 
पुलिस मौके पर पहुंची, समझाने का प्रयास जारी
घटना की जानकारी मिलते ही मुफसिल थाना सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने और जाम हटाने के प्रयास में जुटी रही। प्रशासनिक स्तर पर भी हालात पर नजर रखी जा रही है।
 
जाम से यातायात प्रभावित
ग्रामीणों और परिजनों द्वारा किए गए सड़क जाम के कारण मुंगेर-बरियारपुर मुख्य पथ सहित बेगूसराय की ओर से आने वाले कई वाहन जाम में फंस गए। सड़क पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed