{"_id":"6a2437838bdab3199705b0e6","slug":"wife-attacks-husband-with-sharp-weapon-after-domestic-dispute-in-munger-victim-undergoing-treatment-at-sadar-hospital-munger-news-c-1-1-noi1377-4366658-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: काम से लौटे पति पर बरपा पत्नी का कहर! आपसी विवाद में प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, अस्पताल में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: काम से लौटे पति पर बरपा पत्नी का कहर! आपसी विवाद में प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, अस्पताल में इलाज जारी
Sat, 06 Jun 2026 11:00 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:00 PM IST
सार
मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद का मामला सामने आया है। घायल पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के पूरबसराय थाना क्षेत्र के शाहजुबेर रोड से पति-पत्नी के विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने अपने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की पहचान मो. फैसल खान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पति ने पत्नी पर लगाया हमले का आरोप
मो. फैसल खान ने बताया कि उनका निकाह 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर जिले के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया से हुआ था। उनके अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। पीड़ित का आरोप है कि घरेलू कलह के कारण दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। उन्होंने बताया कि घटना की रात वह काम से लौटकर घर आए थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और आरोप है कि पत्नी ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।
बच्ची को साथ लेकर घर से जाने का आरोप
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद महिला घर से चली गई। साथ ही चार माह की बच्ची को भी अपने साथ ले गई। परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। घायल फैसल ने प्रशासन से अपनी बच्ची को सुरक्षित वापस दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: पुलिस का 'फर्जी अवतार' बेनकाब, वर्दी पहनकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; आरोपी दबोचा गया
पुलिस ने बताया पारिवारिक विवाद का मामला
पूरबसराय थानाध्यक्ष सौरव कुमार ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस को घटना की जानकारी मिली है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के आरोपों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।