{"_id":"69fde5cd946affd6b80c2a0e","slug":"woman-shot-in-leg-during-daylight-robbery-looters-escape-with-cash-and-jewellery-worth-rs-130-lakh-munger-news-c-1-1-noi1377-4256538-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बैंक से जेवर छुड़ाकर लौट रही महिला से दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बैंक से जेवर छुड़ाकर लौट रही महिला से दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Fri, 08 May 2026 08:53 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 08:53 PM IST
सार
Bihar News: बांका के बेलहर में बैंक से जेवर छुड़ाकर लौट रही महिला से दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट हुई। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के पैर में गोली मार दी। घायल महिला को गंभीर हालत में भागलपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांका जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट और गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बेलहर थाना क्षेत्र के लालू नगर के आगे नहर किनारे बाइक सवार अपराधियों ने टोटो सवार महिला से करीब 1.30 लाख रुपये की नकदी और जेवर लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल महिला की पहचान तरी मंझगाँय निवासी 50 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई है।
बैंक से जेवर छुड़ाकर लौट रही थीं मां-बेटी
जानकारी के मुताबिक, निर्मला देवी अपनी बेटी सोनी कुमारी के साथ मुंगेर जिले के संग्रामपुर स्थित बैंक से बंधक रखे जेवर छुड़ाकर घर लौट रही थीं। दोनों संग्रामपुर मोड़ से टोटो पर सवार होकर अपने गांव जा रही थीं। इसी दौरान लालू नगर के आगे नहर किनारे बाइक सवार दो अपराधियों ने टोटो को रुकवा लिया और महिला के थैले पर हाथ साफ कर दिया।
विरोध करने पर मार दी गोली
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने महिला के बैग से करीब 80 हजार रुपये मूल्य के जेवर और 50 हजार रुपये नकद लूट लिए। जब निर्मला देवी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके दाहिने पैर में गोली मार दी। घटना के बाद अपराधी महिला का आधार कार्ड और बैंक पासबुक भी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मची अफरा-तफरी
गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Bihar News: 11 महीने की सैलरी जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, PHC का क्लर्क 37 हजार लेते रंगेहाथों गिरफ्तार
पुलिस जांच में जुटी
घायल महिला की बेटी सोनी कुमारी ने बताया कि बैंक से जेवर छुड़ाने के बाद वे ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं, तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।