सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Sleeping Youth Bludgeoned to Death With Hammer Over Love Marriage Feud; Panic Grips Village

Bihar News: प्रेम विवाह की रंजिश में खून से लाल हुआ घर! सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या; गांव में दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के दरियापुर गांव में घर में सो रहे युवक नीतीश कुमार की हथौड़े और धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों ने प्रेम विवाह की रंजिश में हमला होने का आरोप लगाया है। आशंका है कि हमलावर उसके भाई को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन पहचान की गलती में वारदात हो गई।

Bihar Sleeping Youth Bludgeoned to Death With Hammer Over Love Marriage Feud; Panic Grips Village
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर में सो रहे एक युवक की हथौड़े और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सनसनी का माहौल है। परिजनों ने प्रेम विवाह की रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


दुकान लगाकर पालन-पोषण करता था परिवार
मृतक की पहचान कपिलदेव बिंद के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतीश अपने भाइयों के साथ मेले में चाट-चाउमीन की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार देर रात वह चंदवली स्थान में लगे यज्ञ मेले से दुकान बंद कर घर लौटा था। घर के नए बने हिस्से में वह एक कमरे में सोया था, जबकि उसका भाई मनीष दूसरे कमरे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर मिले चोट के निशान
परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे घर के आसपास कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधि देख परिवार को शक हुआ। जब कमरे में जाकर देखा गया तो नीतीश खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ा था। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। वहीं, उसका भाई कमरे में मौजूद नहीं था। आनन-फानन में परिजन उसे हवेली खड़गपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Bihar: कांप रहा डुमरिया घाट पुल! 110 टन की क्षमता पर गुजरा 210 टन का ट्रक, अब टूटे पुर्जों के सहारे टिका सफर

गांव की युवती से किया था प्रेम विवाह
मृतक के चचेरे भाई तुलसी कुमार ने बताया कि नीतीश के छोटे भाई रविनंदन ने पिछले महीने गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इस अंतर्जातीय विवाह से युवती के परिवार वाले नाराज चल रहे थे और लगातार धमकी दे रहे थे। परिजनों का आरोप है कि हमलावर रविनंदन को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन पहचान की गलती में उन्होंने नीतीश की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed