सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth Shot in Terasi Village Under Mufassil Police Station, Panic Ensues; Condition Critical, Probe Underway

Bihar News: गंगा घाट घूमने गए युवक को अपराधियों ने मारी गोली, आंत के पास फंसी बुलेट; हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेरासी गांव में 18 वर्षीय मनोज कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गंगा घाट की ओर जा रहा था, तभी उसे निशाना बनाया गया।

Youth Shot in Terasi Village Under Mufassil Police Station, Panic Ensues; Condition Critical, Probe Underway
Crime news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेरासी गांव में बुधवार शाम एक 18 वर्षीय युवक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान पीरपहाड़ चंद्रटोला तौफिर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार बुधवार शाम तेरासी गांव में घूमने गया था और गंगा घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली चला दी।
Trending Videos


जांघ में लगी गोली, हालत गंभीर

गोली मनोज के दाहिने जांघ के ऊपर लगी और अंदर जाकर आंत के पास फंस गई। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कार्यपालक पदाधिकारी के पार्थिव शरीर को देखकर रो पड़ी पत्नी, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

घायल ने कहा- हमलावरों की पहचान नहीं

घायल मनोज कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे किसने और क्यों गोली मारी, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह अपने पिता के साथ दियारा क्षेत्र में खेती करता है और घटना के समय वह अकेले था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी सहित अन्य आपराधिक पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed