फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Allegations of a male and female teacher being found in a compromising position at a primary school

Bihar: स्कूल में आपत्तिजनक हालत में मिले शिक्षक-शिक्षिका! छात्रा के आरोप से मचा बवाल

Mon, 27 Jul 2026 10:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 10:42 PM IST
सार

Bihar News: पश्चिम चंपारण के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा के आरोप के बाद भारी हंगामा हो गया। छात्रा ने एक महिला और पुरुष शिक्षक को कथित आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया। सूचना पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दोनों शिक्षकों के निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
 

विज्ञापन
Allegations of a male and female teacher being found in a compromising position at a primary school
मामले में पूछताछ करते बीईओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बरवा-2 में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब विद्यालय की एक छात्रा ने एक महिला और एक पुरुष शिक्षक को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


छात्रा के आरोप के बाद जुटे ग्रामीण
ग्रामीणों के अनुसार, कक्षा पांच की एक छात्रा ने शिक्षक और शिक्षिका को कथित आपत्तिजनक स्थिति में देखा। छात्रा ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग विद्यालय परिसर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस ने शिक्षकों को सुरक्षित निकाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शिक्षकों को सुरक्षा के मद्देनजर अपने संरक्षण में ले लिया। हालांकि, ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पहुंचने से पहले ही अन्य शिक्षकों की मदद से दोनों को वहां से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने शुरू कराई जांच
घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे और छात्रा सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।


निलंबन की प्रक्रिया शुरू
बीईओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत होने पर दोनों शिक्षकों के निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही विद्यालय के अन्य शिक्षकों का भी स्थानांतरण कर नए शिक्षकों की तैनाती की जाएगी, ताकि विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें: हंगामा-प्रदर्शन में किसपर कार्रवाई, किसे छूट- सरकार ने बताया; सारण-सीवान पर तेजस्वी को भी जवाब

पुलिस और शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed