{"_id":"6a6829881aab4aa7d00f6ee0","slug":"muzaffarpur-bihar-news-women-died-in-suspicious-circumtance-in-contact-of-fan-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4550018-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: स्टैंड फैन चालू करते ही करंट की चपेट में आई महिला, मौत के बाद मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: स्टैंड फैन चालू करते ही करंट की चपेट में आई महिला, मौत के बाद मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Tue, 28 Jul 2026 12:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:04 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि स्टैंड फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से हादसा हुआ, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय रागिनी देवी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला देर रात घर में लगे स्टैंड फैन को चालू करने के लिए गई थी। इसी दौरान वह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
करंट उतरने के कारण हादसा हुआ
मामले में मृतका रागिनी देवी के देवर बबलू कुमार ने बताया कि देर शाम उन्हें फोन कर जल्द घर आने के लिए कहा गया। बताया गया कि भाभी को करंट लग गया है। जब वह मौके पर पहुंचे, तो देखा कि रागिनी देवी फर्श पर बेहोशी की हालत में पड़ी थीं। उन्होंने बताया कि घर में लगे स्टैंड फैन में करंट उतरने के कारण हादसा हुआ। उनके अनुसार, घर में अभी तक बिजली की वायरिंग पूरी तरह नहीं हुई है, जिसके कारण पंखे में करंट आ रहा था। इस कारण से दुर्घटना हो गई। बबलू कुमार ने कहा कि घटना के समय घर में केवल बच्चे थे और ग्रामीणों ने ही उन्हें इसकी सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव अब भी संतुष्ट नहीं, सरकार से न्यायिक जांच की मांग की; सीएम सम्राट पर भी साधा निशाना
मीनापुर थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि एक महिला की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसे बिजली का करंट लगाकर मार दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।