फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Political Buzz Family Rift Ahead of Bankipur Bypoll as Ex-MLA Satish Kumar House Divided

Bihar: बांकीपुर उपचुनाव से पहले सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज, पूर्व विधायक सतीश कुमार के घर में दो फाड़?

Tue, 28 Jul 2026 03:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 03:00 PM IST
सार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले एक वायरल वीडियो ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। वीडियो में पूर्व विधायक सतीश कुमार के पुत्र डॉ. इंद्रजीत कुमार जन सुराज के मंच पर नजर आ रहे हैं, जबकि सतीश कुमार भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Political Buzz Family Rift Ahead of Bankipur Bypoll as Ex-MLA Satish Kumar House Divided
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मचा घमासान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले एक वायरल वीडियो ने नया सियासी माहौल बना दिया है। वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतीश कुमार के परिवार से जुड़े इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वीडियो को लेकर चर्चा है कि उपचुनाव से पहले पूर्व विधायक के परिवार और उनके करीबियों के राजनीतिक रुख अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


मीठापुर मठ का बताया जा रहा है वायरल वीडियो
सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो पटना के मीठापुर स्थित एक मठ का बताया जा रहा है। वीडियो में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी दिखाई दे रही है। मंच से महंत ब्रजेश मुनि वहां मौजूद लोगों से प्रशांत किशोर के पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पूर्व विधायक सतीश कुमार के पुत्र डॉ. इंद्रजीत कुमार भी दिखाई दे रहे हैं। वह अपने मोबाइल फोन से कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग करते नजर आते हैं और मंच से दिए जा रहे संबोधन के दौरान तालियां बजाते भी दिखते हैं। वीडियो में महंत ब्रजेश मुनि प्रशांत किशोर को केवल विधायक ही नहीं, बल्कि भविष्य का मुख्यमंत्री बनाने की अपील करते हुए भी सुनाई देते हैं।
विज्ञापन


एक परिवार, अलग-अलग राजनीतिक रुख की चर्चा
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे चर्चित पहलू यह है कि जहां एक ओर पूर्व विधायक सतीश कुमार बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके करीबी माने जाने वाले महंत ब्रजेश मुनि और उनके पुत्र डॉ. इंद्रजीत कुमार जन सुराज के मंच पर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों और स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि क्या पूर्व विधायक के परिवार और उनके करीबियों के राजनीतिक रुख अलग-अलग हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bankipur Election: प्रचार खत्म होने के पहले बांकीपुर चुनाव में सभी दलों ने झोंकी ताकत; कौन-कहां-क्या कर रहे?

उपचुनाव पर असर को लेकर बढ़ी चर्चा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पहले से ही बिहार का राजनीतिक माहौल गर्म है। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद चुनावी समीकरणों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो का चुनाव परिणाम पर कितना असर पड़ेगा, इसका आकलन फिलहाल संभव नहीं है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इसका वास्तविक प्रभाव मतदान और नतीजों के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed