सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: Bhim Army Block President Surya Prakash Dies in Road Accident; Friend Critically Injured

Bihar News: बाइक सवार भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश को वाहन ने कुचला, हुई मौत; दोस्त गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Sat, 25 Apr 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Bettiah News: बेतिया-लौरिया मार्ग पर सड़क हादसे में भीम आर्मी लौरिया प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश की मौत हो गई। उनके मित्र प्रदीप राम गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। गांव में शोक का माहौल है।

Bettiah News: Bhim Army Block President Surya Prakash Dies in Road Accident; Friend Critically Injured
भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेतिया के लौरिया मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जिनवलिया के समीप उस समय हुआ, जब दोनों युवक बाइक से लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना हुई।

Trending Videos

 
भीम आर्मी के लौरिया प्रखंड अध्यक्ष थे सूर्य प्रकाश
मृतक की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी बृजेश राम के पुत्र सूर्य प्रकाश के रूप में हुई है। सूर्य प्रकाश भीम आर्मी के लौरिया प्रखंड अध्यक्ष थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिता ने बताया सुबह मिली दुर्घटना की सूचना
मृतक के पिता बृजेश राम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र का एक्सीडेंट हो गया है और वह गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक सूर्य प्रकाश की मौत हो चुकी थी।
 
सामूहिक विवाह समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सूर्य प्रकाश अपने मित्र प्रदीप राम के साथ शुक्रवार को नौतन में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटने के दौरान उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। दोनों युवक एक ही गांव के निवासी थे और आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जाते हैं।

पढ़ें- Bihar: बेटी की एक कॉल के बाद खत्म हो गई जिंदगी, रात में पिता से मांगा था सहारा, सुबह मिली लाश
 
घायल प्रदीप राम का अस्पताल में इलाज जारी
इस हादसे में प्रदीप राम भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज जीएमसीएच (गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सकीय निगरानी में उनका उपचार जारी है।
 
गांव में शोक, पोस्टमार्टम के दौरान जुटे लोग
घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बताया जा रहा है। अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और परिवार को सांत्वना देते नजर आए।


 
पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात वाहन की तलाश
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed