सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minor Found Hanging from Tree in Litchi Orchard Murder or Suicide Police Probe Underway

Bihar News: लीची बागान में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में लीची बागान में नाबालिग का शव पेड़ से लटका मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। एफएसएल जांच जारी है, इधर, परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पढ़ें पूरी खबर...

Minor Found Hanging from Tree in Litchi Orchard Murder or Suicide Police Probe Underway
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित जगदम्बा नगर के लक्ष्मी नगर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लीची बागान में 16 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान किशन पटेल के रूप में हुई है, जो आजाद ट्रांसपोर्ट के पास का रहने वाला बताया जा रहा है।
Trending Videos


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह बागान में पेड़ से लटका शव दिखाई देने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने जब्त किया सामान
पुलिस ने मौके से चप्पल, मोबाइल फोन और व्हाइटनर बरामद किया है, जिससे मामले में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

नशे का आदी था युवक
मृतक की मां अनीता देवी ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा शनिवार शाम से लापता था और कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद से वह गायब हो गया। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि किशन नशे का आदी था।

ये भी पढ़ें-  निशांत कुमार ने बताया- क्या है 'सद्भाव यात्रा' का उद्देश्य?; 'निश्चय रथ' से चंपारण रवाना हुए

इस पूरे मामले पर टाउन टू एसडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed