{"_id":"69f89b69edeca487a405bdec","slug":"a-youth-died-in-a-road-accident-who-had-come-to-attend-a-tonsure-ceremony-in-madhubani-bihar-news-darbhanga-news-c-1-1-noi1452-4241421-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मातम में बदलीं मुंडन की खुशियां, सड़क हादसे में युवक ने गंवाई जान; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मातम में बदलीं मुंडन की खुशियां, सड़क हादसे में युवक ने गंवाई जान; एक की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 18 वर्षीय प्रत्यूष झा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। वह ननिहाल में मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ये भी पढ़ें...
सड़क हादसे के दौरान एकत्रित हुए स्थानीय लोग
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मुंडन संस्कार में शामिल होने आए 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा धकजरी ग्रामीण बैंक के पास का बताया जा रहा है।
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के धरहरबा गांव निवासी प्रत्यूष झा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रत्यूष करीब एक सप्ताह पहले अपने ननिहाल, अरेर के अतरौली गांव आया था। हाल ही में परिवार में शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ था और सोमवार को उसके ममेरे भाई का मुंडन संस्कार था। इसी कार्यक्रम के लिए प्रत्यूष अपने दोस्त कन्नू कुमार झा के साथ बाइक से बेनीपट्टी सामान लेने गया था। लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रत्यूष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया।
अनियंत्रित होकर ऑटो भी पलटा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद पीछे से आ रहा एक ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद संबंधित वाहन चालक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रत्यूष को मृत घोषित कर दिया। घायल कन्नू का इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में 13 जिलों में रेड अलर्ट, पटना में आंधी के साथ झमाझम बारिश; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही अरेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ऑटो को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। युवा बेटे की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस घर में कुछ दिन पहले शादी और मुंडन की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
Trending Videos