सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Major Arms Smuggling Racket Busted in Vaishali, Five Accused Arrested with Haryana Link

Bihar Crime: वैशाली में अवैध हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, हरियाणा कनेक्शन के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: वैशाली में गंगाब्रिज थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 हरियाणा के हैं। एक देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। मुख्य सप्लायर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

Major Arms Smuggling Racket Busted in Vaishali, Five Accused Arrested with Haryana Link
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले में गंगाब्रिज थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो लोग हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
Trending Videos


जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
इस पूरे मामले की जानकारी सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभिषेक शुक्ला का संपर्क हरियाणा निवासी लोकेश कुमार से उसके भाई के माध्यम से हुआ था। लोकेश का अपने क्षेत्र में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने हथियार खरीदने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


45 हजार रूपये में तय हुआ था सौदा
जांच में सामने आया कि करीब 45 हजार रुपये में देसी पिस्टल का सौदा तय हुआ था। इस पूरे नेटवर्क में अंकित कुमार और मुकुल कुमार की भूमिका अहम रही, जिन्होंने मुख्य सप्लायर ‘राइफल उर्फ अमित कुमार’ से संपर्क कर हथियार मंगवाया। बताया गया कि वीडियो कॉल के जरिए हथियार दिखाकर सौदा पक्का किया गया और भुगतान भी कर दिया गया।

कमरे में चल रही थी अवैध हथियारों की खरीदी-बिक्री
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिलालपुर चौक के पास एक कमरे में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री हो रही है। इसके बाद एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें-  Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत

मुख्य सप्लायर हुआ फरार
छापेमारी के दौरान मुख्य सप्लायर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। इस संबंध में गंगाब्रिज थाना में कांड संख्या 115/26 दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
लोकेश कुमार (झज्जर, हरियाणा), नवीन कुमार (भिवानी, हरियाणा),  मुकुल कुमार (वैशाली), अंकित कुमार (वैशाली) और अभिषेक शुक्ला (वैशाली) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed