सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar 10 Year Old Boy Goes Missing in Hajipur Father Accuses Wife and In Laws of Kidnapping

Bihar: जिस मां ने दिया जन्म उसी पर अपहरण का आरोप! 10 साल का बेटा रहस्यमय ढंग से गायब, पिता ने खोले राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: वैशाली में 10 वर्षीय बादल कुमार के लापता होने के बाद उसके पिता ने अपनी पत्नी पर अपहरण का आरोप लगाया है। पिता ने पूर्व में अपने एक अन्य बच्चे को बेचने तक का गंभीर आरोप लगाया है।  

Bihar 10 Year Old Boy Goes Missing in Hajipur Father Accuses Wife and In Laws of Kidnapping
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने बथान में खेल रहा एक 10 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताते हुए उसके नाना-नानी और मां पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पिता का दावा है कि उसकी पत्नी इससे पहले अपने मायके वालों के साथ मिलकर उनके एक दुधमुंहे बच्चे का सौदा भी कर चुकी है।



बथान में खेलते-खेलते अचानक लापता हुआ मासूम
लापता बच्चे की पहचान जाढ़ुआ बरई टोला निवासी संजीत पासवान के 10 वर्षीय पुत्र बादल कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित पिता संजीत पासवान ने बताया कि मंगलवार को उनका बड़ा बेटा बादल घर के पास बथान में खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने सुनाई पुराने विवाद की दर्दनाक कहानी
संजीत पासवान ने अपने ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए अतीत की एक खौफनाक दास्तान बयां की है। उन्होंने कहा कि उनके पहले से दो बेटे थे। इसके बाद एक और बेटे का जन्म हुआ। जन्म के महज छह महीने बाद उनकी पत्नी सुमन कुमारी और ससुराल वालों ने मिलकर उस छोटे बच्चे को अपनी बड़ी बहन के हाथों बेच दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया और पत्नी को घर लौटने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बच्चे की तलाश में पहुंचे ससुराल, मारपीट का भी आरोप
संजीत के मुताबिक, जब वह अपने बच्चे को ढूंढ़ते हुए ससुराल पहुंचे, तो वहां उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। उनका दावा है कि ग्रामीणों से भी उन्हें बच्चे को बेचे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद जब उन्होंने अपने साढ़ू से बात की, तो उसने उन्हें पहचानने तक से इनकार कर दिया।

महिला थाने में शिकायत और बढ़ा विवाद
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने ससुराल वालों पर दबाव बनाया, तो उल्टा उनके खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई। संजीत ने बताया कि महिला थाने की पुलिस ने भी उनकी गुहार सुनने के बजाय उन पर ही दबाव बनाया और कहा कि वे केवल दो बच्चों के साथ पत्नी को घर में रखें तथा कथित रूप से बिक चुके बच्चे को भूल जाएं।

पत्नी लौटी, फिर दो दिन बाद चली गई मायके
कानूनी कार्रवाई के डर से संजीत पत्नी को घर ले आए, लेकिन दो दिन बाद ही जब वह काम पर गए, तो पत्नी दोबारा मायके चली गई। इसके बाद संजीत ने कोर्ट और एसपी कार्यालय में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

बड़े बेटे के अपहरण की जताई आशंका
संजीत पासवान ने आशंका जताई है कि उनके बड़े बेटे बादल का अपहरण उनके ससुर राजेश्वर पासवान और पत्नी सुमन कुमारी ने ही कराया है। उन्होंने कहा कि उनके ससुराल वाले अक्सर उनके दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी देते थे। संजीत का आरोप है कि जो मां अपने छह महीने के बच्चे को बेच सकती है, वह उनके इस बेटे को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

छोटे भाई ने भी लगाए गंभीर आरोप
लापता बादल के छोटे भाई देवलाल कुमार ने भी अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देवलाल का कहना है कि जब भी उसकी मां उसे नानी के घर ले जाती थी, तो वहां उसे और उसके बड़े भाई बादल को बेरहमी से पीटा जाता था।

ये भी पढ़ें: छह साल पहले किया था प्रेम विवाह, राशन को लेकर हुआ विवाद और पति ने पत्नी को रॉड से पीटकर ले ली जान

पुलिस बोली- मामा बच्चे को लेकर गया है
फिलहाल पीड़ित पिता ने औद्योगिक थाने की पुलिस से अपने बच्चे की सकुशल बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था और पत्नी अपने मायके में रहती है। उनके अनुसार, बच्चे के मामा द्वारा बच्चे को अपने साथ ले जाया गया है। अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, केवल सूचना दी गई है कि बिना पिता की जानकारी के बच्चे को साथ ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed