फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar contractor ramnaresh rai shot dead uring morning walk in hajipur vaishali

Bihar: पहले बात की... फिर दौड़ाया और जंगल में मार दी गोली, वॉक पर निकले ठेकेदार का कत्ल; CCTV में कैद वारदात

Thu, 13 Aug 2026 09:03 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 09:03 AM IST
सार

वैशाली के सदर थाना क्षेत्र के दीग्गी इलाके में गुरुवार सुबह जिले के बड़े ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रोज की तरह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन
Bihar contractor ramnaresh rai shot dead uring morning walk in hajipur vaishali
मॉर्निंग वॉक पर निकले रामनरेश राय को घेरकर मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के दीग्गी इलाके में गुरुवार सुबह अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए जिले के जाने-माने ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। रामनरेश राय रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और व्यवसायियों समेत स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने घेरा

जानकारी के अनुसार, रामनरेश राय हर दिन की तरह गुरुवार सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह सड़क पर सामान्य रूप से टहल रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार अपराधी उनके पास पहुंचे और अपनी बाइक रोक दी।सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि अपराधियों ने रामनरेश राय से कुछ बातचीत की। इसके बाद स्थिति को भांपते हुए रामनरेश राय ने वहां से भागने की कोशिश की।

विज्ञापन

पीछा कर जंगल की ओर ले गए, फिर मारी गोली

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दो अपराधी तुरंत नीचे उतरे और रामनरेश राय का पीछा करते हुए पास के जंगल की ओर चले गए। आरोप है कि इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोलीबारी में ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महकमे में हड़कंप, एसपी और FSL टीम पहुंची

सुबह-सुबह हुई इस हत्या की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद वैशाली के एसपी और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की विशेष टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और आसपास के इलाकों की भी जानकारी जुटाई।

CCTV फुटेज से अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

वैशाली एसपी के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। हत्या के पीछे की वजह क्या है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद स्थानीय व्यवसायियों और लोगों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी और चिंता का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed