{"_id":"6a2bc9656012245b9701e817","slug":"bihar-crime-land-dispute-violence-vaishali-bidupur-woman-shot-three-injured-investigation-ongoing-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4385879-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ससुराल से बुलाए 10 बदमाश, घर पर बोला धावा! जमीनी विवाद में महिला को मारी गोली, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ससुराल से बुलाए 10 बदमाश, घर पर बोला धावा! जमीनी विवाद में महिला को मारी गोली, गांव में दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: वैशाली जिले के मझौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने ससुराल से बदमाश बुलाकर हमला कराया, जिसमें 55 वर्षीय गीता देवी को गोली लग गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव में पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में जहां एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने एक महिला को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल महिला को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
गोली लगने से महिला गंभीर
गोलीबारी में घायल महिला की पहचान मझौली गांव निवासी रामजी चौधरी की पत्नी गीता देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, अन्य घायलों में विलाश चौधरी के पुत्र गनौर चौधरी (60 वर्ष) और सुनील चौधरी की पत्नी निभा देवी (25 वर्ष) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
'ससुराल से बुलाए गए थे बदमाश'
घायल महिला के पुत्र पप्पू कुमार ने बताया कि हमारे पाटीदार जागेश्वर चौधरी के पुत्र लालू चौधरी ने अपने ससुराल, बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव से सुबह ही करीब 10 की संख्या में बदमाशों को बुलाया था। इन लोगों ने पहले बांस की झाड़ी से बांस काटकर डंडे तैयार किए। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे अचानक हमारे घर पर धावा बोलकर मारपीट शुरू कर दी।
अवैध हथियार से चलाई गोली, मां के पैर में लगी
इसी बीच लालू कुमार ने अवैध हथियार से गोली चला दी, जो मेरी मां गीता देवी के दाहिने पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर गईं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। दोनों टीमें घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में लग गईं।
ये भी पढ़ें: झोलाछाप डॉक्टर की एक सुई ने छीन ली मासूम की जिंदगी; मौत होते ही अस्पताल में शव छोड़कर हुआ फरार
एसडीपीओ ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल महिला और परिजनों से पूछताछ की तथा पूरे मामले की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत करते हुए सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद का प्रतीत होता है, जिसमें गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।