सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 14 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:57 PM, 14-Jun-2026

Munger News: स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन से सामान उतारने के दौरान महिला की मौत; खरीदीकर लौट रही थी

मुंगेर जिले के धरहरा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान 40 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला साहेबगंज से आम खरीदकर लौट रही थी और सामान उतारने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। और पढ़ें
08:36 PM, 14-Jun-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़, अलर्ट पर रही रेल पुलिस,वंदे भारत पर चढ़ने की रही होड़

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की दोनों पालियों के समाप्त होने के बाद स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। वंदे भारत ट्रेन में चढ़ने की कोशिश को रेल पुलिस ने विफल कर दिया। और पढ़ें
07:50 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: भाजपा की रेणु देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, कहा- 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के विकास का स्वर्णिम दौर बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुआ है। और पढ़ें
06:59 PM, 14-Jun-2026

Bihar : खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, तीन लोगों को किया तलब; कहा- नहीं आने पर कार्रवाई तय

Bihar : पटना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर एक नोटिस चिपकाया है। इस नोटिस में तीन लोगों के नाम लिखे हुए हैं। नोटिस के अनुसार पुलिस ने इन तीनों को तीन लोगों को तलब किया है।  और पढ़ें
06:53 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: समस्तीपुर के पाणिनि का एमआईटी अमेरिका में हुआ चयन; परिवार में खुशी की लहर; माता-पिता हैं शिक्षक

बिहार के समस्तीपुर मूल निवासी पाणिनि ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर विश्व के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एमआईटी (MIT), अमेरिका में चयनित होकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। हाजीपुर से स्कूली शिक्षा और आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई कर रहे पाणिनि की यह उपलब्धि हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। और पढ़ें
06:21 PM, 14-Jun-2026

Bihar : कांग्रेस ने पीएम के 12 साल शासनकाल पर साधा निशाना, अमृतकाल को बताया विनाशकाल; मोदी सरकार पर जमकर बोला

Bihar : कांग्रेस पार्टी ने आज पीएम मोदी और उनके 12 साल के शासनकाल पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों के बीच कांग्रेस ने देश की आम जनता, छात्र, नौजवान, किसान और महिलाओं की समस्याओं की चर्चा करते हुए अमृतकाल को विनाशकाल बताया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:20 PM, 14-Jun-2026

Bihar: असम हादसे में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

असम विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के पार्थिव शरीर के घोसी पहुंचते ही पूरा इलाका भावुक हो उठा। तिरंगे में लिपटे वीर सपूत को अंतिम सलाम देने के लिए हजारों लोग सड़क किनारे उमड़ पड़े और देशभक्ति के नारों के बीच नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। और पढ़ें
05:36 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: आरोपी ने नाबालिग छात्रा के साथ की घिनौनी वारदात, शादी का दिया था झांसा; पीड़िता की हालत गंभीर

पूर्णिया की एक नाबालिग छात्रा के साथ घिनौना काम करने वाले आदतन आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। वहीं, पीड़िता की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। और पढ़ें
04:50 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: भीषण गर्मी में प्रशिक्षण के दौरान सात महिला सिपाहियों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया गया भर्ती

रोहतास के डेहरी स्थित बीएमपी-2 प्रशिक्षण केंद्र में 16 किलोमीटर की दौड़ के दौरान सात महिला प्रशिक्षु सिपाहियों की तबीयत बिगड़ गई। भीषण गर्मी और पानी की कमी के कारण बेहोश हुईं प्रशिक्षुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार को बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर किया गया। और पढ़ें
04:15 PM, 14-Jun-2026

Bihar News: असम विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, आज गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

जहानाबाद के बनवरिया गांव के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार ने देश सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। असम के जोरहाट वायुसेना स्टेशन पर हुए विमान हादसे में शहीद हुए युवा अधिकारी का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed