Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 जून के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a2e0b39dc99eb65d0014394","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-06-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 जून के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
10:02 PM, 14-Jun-2026
Bihar News: फ्लिपकार्ट के महंगे सामान बदलकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, पांच आरोपी किए गए गिरफ्तार
रोहतास पुलिस ने फ्लिपकार्ट के महंगे सामानों की अदला-बदली कर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मुख्य सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। और पढ़ें08:57 PM, 14-Jun-2026
Munger News: स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन से सामान उतारने के दौरान महिला की मौत; खरीदीकर लौट रही थी
मुंगेर जिले के धरहरा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान 40 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला साहेबगंज से आम खरीदकर लौट रही थी और सामान उतारने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। और पढ़ें08:36 PM, 14-Jun-2026
Bihar: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़, अलर्ट पर रही रेल पुलिस,वंदे भारत पर चढ़ने की रही होड़
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की दोनों पालियों के समाप्त होने के बाद स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। वंदे भारत ट्रेन में चढ़ने की कोशिश को रेल पुलिस ने विफल कर दिया। और पढ़ें07:50 PM, 14-Jun-2026
Bihar News: भाजपा की रेणु देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, कहा- 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के विकास का स्वर्णिम दौर बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुआ है। और पढ़ें06:59 PM, 14-Jun-2026
Bihar : खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, तीन लोगों को किया तलब; कहा- नहीं आने पर कार्रवाई तय
Bihar : पटना पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर एक नोटिस चिपकाया है। इस नोटिस में तीन लोगों के नाम लिखे हुए हैं। नोटिस के अनुसार पुलिस ने इन तीनों को तीन लोगों को तलब किया है। और पढ़ें06:53 PM, 14-Jun-2026
Bihar News: समस्तीपुर के पाणिनि का एमआईटी अमेरिका में हुआ चयन; परिवार में खुशी की लहर; माता-पिता हैं शिक्षक
बिहार के समस्तीपुर मूल निवासी पाणिनि ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर विश्व के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एमआईटी (MIT), अमेरिका में चयनित होकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। हाजीपुर से स्कूली शिक्षा और आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई कर रहे पाणिनि की यह उपलब्धि हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:21 PM, 14-Jun-2026
Bihar : कांग्रेस ने पीएम के 12 साल शासनकाल पर साधा निशाना, अमृतकाल को बताया विनाशकाल; मोदी सरकार पर जमकर बोला
Bihar : कांग्रेस पार्टी ने आज पीएम मोदी और उनके 12 साल के शासनकाल पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों के बीच कांग्रेस ने देश की आम जनता, छात्र, नौजवान, किसान और महिलाओं की समस्याओं की चर्चा करते हुए अमृतकाल को विनाशकाल बताया है। और पढ़ें06:20 PM, 14-Jun-2026
Bihar: असम हादसे में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
असम विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के पार्थिव शरीर के घोसी पहुंचते ही पूरा इलाका भावुक हो उठा। तिरंगे में लिपटे वीर सपूत को अंतिम सलाम देने के लिए हजारों लोग सड़क किनारे उमड़ पड़े और देशभक्ति के नारों के बीच नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। और पढ़ें05:36 PM, 14-Jun-2026
Bihar News: आरोपी ने नाबालिग छात्रा के साथ की घिनौनी वारदात, शादी का दिया था झांसा; पीड़िता की हालत गंभीर
पूर्णिया की एक नाबालिग छात्रा के साथ घिनौना काम करने वाले आदतन आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। वहीं, पीड़िता की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। और पढ़ें04:50 PM, 14-Jun-2026