{"_id":"6a2eff9aba92e4084c01fefa","slug":"video-husband-shoots-wife-amidst-domestic-dispute-arrested-along-with-licensed-pistol-2026-06-15-1781464986","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: गृहकलह में पति ने पत्नी को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्टल समेत पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गृहकलह में पति ने पत्नी को मारी गोली, लाइसेंसी पिस्टल समेत पति गिरफ्तार
मेरठ। मोदीपुरम के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की मधुर एनक्लेव कॉलोनी में रविवार की रात करीब 10:30 बजे पति-पत्नी के बीच हुआ घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में आपा खो बैठे पति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से हिरासत में लेते हुए उसकी लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस का खोखा कब्जे में ले लिया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच की है। पुलिस के मुताबिक पल्लवपुरम फेज 1 स्थित मधुर एनक्लेव कॉलोनी निवासी अजय कुमार नैन और उसकी पत्नी सरिता नैन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और पत्नी पर फायर झोंक दिया। गोली सरिता के पेट में लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला का ऑपरेशन कर उपचार शुरू किया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी अजय नैन को हिरासत में ले लिया गया है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल और खोखा बरामद कर लिया गया है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।