सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Invigilator caught facilitating cheating via mobile phone; phones found with two female students

Meerut: मोबाइल से नकल कराते धरे कक्ष निरीक्षक, दो छात्राओं के पास मिला फोन; सीसीटीवी से पकड़ा गया खेल

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 14 Jun 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

सीसीएसयू की परीक्षा के दौरान शनिवार को दूसरी पाली में ग्रेटर नोएडा के परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय के उडनदस्ते ने मामला पकड़ा। कक्ष निरीक्षक पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट विश्वविद्यालय को दी गई है। 

Meerut: Invigilator caught facilitating cheating via mobile phone; phones found with two female students
नकल पकड़ी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के दौरान शनिवार को दूसरी पाली में सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिए ग्रेटर नोएडा के केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। कंट्रोल रूम टीम की सूचना पर विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते ने वहां छापा मारकर एक कक्ष निरीक्षक को मोबाइल फोन से परीक्षार्थियों को अनुचित सहायता प्रदान करते हुए पकड़ा। दो छात्राओं के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए।

 

उड़नदस्ता टीम के सदस्य डॉक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना पर उनकी टीम ने केंद्र पर जाकर जांच की। जांच के दौरान कक्ष निरीक्षक मोबाइल फोन का उपयोग करते मिले। वह परीक्षार्थियों की मदद कर रहे थे। परीक्षा दे रही दो छात्राओं की तलाशी लेने पर उनके पास मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि छात्राएं मोबाइल फोन की सहायता से नकल कर रही थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियमों के तहत दोनों छात्राओं को अनुचित साधन प्रयोग (यूएफएम) का दोषी घोषित करते हुए कार्रवाई की गई है। साथ ही संबंधित कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए विस्तृत रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दी गई है। 
 
विज्ञापन

सीसीटीवी कंट्रोल रूम के समन्वयक प्रो. अनुज कुमार ने कहा कि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के आदेशानुसार विश्वविद्यालय परीक्षाओं की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए अत्याधुनिक तकनीक की मदद से परीक्षा केंद्रों की निगरानी रखी जा रही है। इसी निगरानी के चलते यह मामला पकड़ा गया है।

ये भी देखें...
Meerut: संगीत सोम ने अतुल प्रधान पर साधा निशाना, बोले- मैं तीसरी बार में हारा था, तुम अब नंबर तीन पर आओगे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed