सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP T20 League: Meerut Mavericks trials begin; 200 players showcase their skills on day one, focus on all-round

यूपी टी-20 लीग: मेरठ मेवरिक्स के ट्रायल शुरू, पहले दिन 200 खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, ऑलराउंडर पर नजर

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 14 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: मेरठ मेवरिक्स में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय ट्रायल शुरू हो चुका है। पहले दिन भामाशाह पार्क में हुए ट्रायल में 200 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचे। ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा फोकस है। 

UP T20 League: Meerut Mavericks trials begin; 200 players showcase their skills on day one, focus on all-round
भामाशाह पार्क में ट्रायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से हो रही है। इसके लिए मेरठ मेवरिक्स की ओर से भामाशाह पार्क में रविवार से तीन दिवसीय ट्रायल का आरंभ हुआ। ट्रायल में टीम के मेंटोर उत्तर प्रदेश रणजी टीम कोच अरविंद कपूर और मेवरिक्स के हेड कोच उत्कर्ष चंद्रा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा। चयनकर्ताओं की नजर मुख्य रूप से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और चाइनामैन गेंदबाजों पर रही। उन्होंने मेरठ मेवरिक्स में बैकअप गेंदबाज और बल्लेबाज तलाश ने की दिशा में कार्य किया।



 

मेरठ मेवरिक्स फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच उत्कर्ष चंद्रा ने बताया कि इस सीजन के लिए करीब 900 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रविवार को ट्रायल के पहले दिन 300 खिलाड़ियों में से लगभग 200 ने हिस्सा लिया। गाजियाबाद, नोएडा, प्रयागराज, अलीगढ़, लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। टीम प्रबंधन की ओर से लगभग 30 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। उन्हें अभ्यास मैचों या कैंप के जरिए खुद को साबित करने का पूरा मौका दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम लगभग तैयार है लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान चोट और खिलाड़ियों की फार्म को ध्यान में रखते हुए मजबूत बैकअप की तलाश की जा रही है। तेज गेंदबाज, सलामी बल्लेबाज, ऑलराउंडर और स्पिनर्स के रूप में बैकअप की तैयारी को लेकर ट्रायल लिया जा रहा है। विशेष फोकस आलराउंडर और लेफ्ट-आर्म चाइनामैन गेंदबाजों पर है, ताकि टीम का संतुलन हर स्थिति में बरकरार रहे। 
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम प्रबंधन की ओर से 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा। सात खिलाड़ियों का चुनाव नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। छह खिलाड़ियों का चयन कैंप के माध्यम से होगा। कुल 25 खिलाड़ी टीम में शामिल होंगे। जुलाई के दूसरे सप्ताह में नीलामी प्रक्रिया होने की संभावना है।
 

युवा प्रतिभाओं को दिया जा रहा मौका
मेरठ मेवरिक्स के मेंटोर अरविंद कपूर ने बताया कि यूपीसीए की योजना के अनुरूप छोटे शहरों से टैलेंट को प्रमोट करना उनका मुख्य लक्ष्य है। ऐसे युवा जो बोर्ड ट्रॉफी नहीं खेल पाते हैं, उन खिलाड़ियों को इस ट्रायल के माध्यम से मौका दिया जा रहा है। इस युवा टैलेंट को तलाश कर उन्हें प्रमोट किया जाएगा और निखारा जाएगा। पहले दिन कुछ गेंदबाज मिले हैं दूसरे और तीसरे दिन अधिक खिलाड़ियों की आने की उम्मीद है।

रिंकू सिंह रहेंगे टीम के साथ
अरविंद कपूर ने बताया कि टीम प्रबंधन की ओर से 12 खिलाड़ियों की सूची यूपीसीए को सौंप दी गई है। खिलाड़ियों के नाम वहीं से जारी किए जाएंगे। वहीं, रिंकू सिंह की बात करें तो वह अभी टीम के साथ बने हुए हैं। आगे भी कई स्टार खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ने की संभावना है। वहीं, टीम प्रबंधन का मानना है कि उनका सबसे कड़ा मुकाबला काशी रुद्रांश से रहता है, जिससे वे पिछले फाइनल में भिड़ चुके हैं।

ये भी देखें...
Meerut: संगीत सोम ने अतुल प्रधान पर साधा निशाना, बोले- मैं तीसरी बार में हारा था, तुम अब नंबर तीन पर आओगे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed