{"_id":"6a2eac0e009569f73c028da6","slug":"video-traffic-jams-wreak-havoc-in-nainital-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नैनीताल में जाम से हाल-बेहाल, सुबह से फुल पार्किंग; मॉल रोड पर रेंगती रहीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नैनीताल में जाम से हाल-बेहाल, सुबह से फुल पार्किंग; मॉल रोड पर रेंगती रहीं गाड़ियां
नैनीताल में रविवार को सुबह से ही वाहनों के भारी दबाव के कारण जाम लग गया। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ ने भी सप्ताहांत पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। हालात यह हैं कि तल्लीताल, मल्लीताल और मॉल रोड समेत शहर के सभी प्रमुख पार्किंग स्थल सुबह ही फुल हो गए, जिससे गाड़ियां सड़कों पर रेंगती नजर आईं। जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। रूसी बाईपास और नारायण नगर जैसे एंट्री पॉइंट्स पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। बिना पुख्ता होटल बुकिंग के आने वाले पर्यटक वाहनों को शहर के बाहर ही रोका जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से शटल सेवा का उपयोग करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।