{"_id":"6a2e5809d743b83cc10c2470","slug":"video-video-dapata-saema-brajasha-pathaka-bl-hara-jal-ma-madakal-kalja-hara-madal-ma-kasara-isatatayata-khalga-sarakara-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- हर जिले में मेडिकल कॉलेज, हर मंडल में कैंसर इंस्टीट्यूट खोलेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- हर जिले में मेडिकल कॉलेज, हर मंडल में कैंसर इंस्टीट्यूट खोलेगी सरकार
यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही प्रत्येक जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात देगी। इसके साथ ही हर मंडल मुख्यालय पर कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित किए जाएंगे और कैंसर मरीजों व उनके परिजनों के ठहरने के लिए आवासीय सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री ने वर्ष 2014 से अब तक केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और जनकल्याण योजनाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
अयोध्या में राम मंदिर के दानपत्र से धन गायब होने के आरोपों को लेकर विपक्ष के हमलों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब भी उनसे पूछा जाना चाहिए।
इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।