सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIDEO: अधिक मास पर दिखा श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति का अनुपम वैभव, मां सरयू की भव्य आरती का आयोजन

VIDEO: अधिक मास पर दिखा श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति का अनुपम वैभव, मां सरयू की भव्य आरती का आयोजन

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:02 PM IST
VIDEO: अधिक मास पर दिखा श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति का अनुपम वैभव, मां सरयू की भव्य आरती का आयोजन
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अधिक मास के पुण्य पर्व पर रविवार को श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति का अनुपम वैभव देखने को मिला। विश्व शांति, मानव कल्याण और समस्त सृष्टि के मंगल की कामना के साथ आयोजित 25 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ का समापन मां सरयू के तट पर भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजनों के बीच हुआ। कच्चा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मां सरयू का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक किया गया, भव्य आरती उतारी गई तथा 1100 मीटर लंबी चुनरी और 251कि पुष्पमाला अर्पित कर विश्वकल्याण का संकल्प दोहराया गया।सायंकाल सरयू तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और जयघोषों के बीच मां सरयू का पूजन एवं दुग्धाभिषेक किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने मां सरयू को 1100 मीटर लंबी चुनरी अर्पित कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। वहीं पुष्पों से निर्मित विशाल माला भी समर्पित की गई, जिससे पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। दीपों की अलौकिक आभा और सरयू आरती की दिव्य छटा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मां सरयू केवल अयोध्या की जीवनधारा ही नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि मां सरयू की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विश्व के विभिन्न भागों में व्याप्त अशांति, संघर्ष और युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच अयोध्या से विश्व शांति का यह संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि संत समाज की यह पहल मानवता के कल्याण की दिशा में एक प्रेरक प्रयास है। अखिल भारतीय पंच तेरहभाई त्यागी खालसा खाक चौक तथा श्री संकट मोचन हनुमान किला के पीठाधीश्वर महंत परशुराम दास महाराज ने कहा कि अधिक मास का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। लगभग तीन वर्ष में एक बार आने वाला यह अतिरिक्त मास साधना, जप, तप और पुण्य कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व अनेक संकटों और संघर्षों से गुजर रहा है। इसी कारण 25 दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन विश्व शांति और जनकल्याण के संकल्प के साथ किया गया। महायज्ञ के समापन पर मां सरयू को चुनरी और पुष्पमाला अर्पित कर समस्त मानवता के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान राम कुमार पाल ने कहा कि मां सरयू की कृपा से असंभव प्रतीत होने वाले कार्य भी सहज रूप से पूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मां सरयू के आशीर्वाद से विश्व में व्याप्त अशांति का अंत होगा तथा मानवता पुनः सद्भाव, प्रेम और शांति के मार्ग पर अग्रसर होगी।भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने आयोजन की सफलता के लिए संत समाज, श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा लोकमंगल की भावना को सशक्त बनाते हैं।इस अवसर पर डॉ. एम.पी. यादव, ललित यादव, अनुपम मिश्रा, दारा सिंह यादव, मनोज यादव, भाजपा जिला मंत्री बबलू सिंह, कुंदन सिंह, धर्मेंद्र यादव, भूगूल यादव सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से खुशी नई उम्मीद संस्था और रेडक्रास के सहयोग से लगाया गया रक्तदान शिविर

14 Jun 2026

Meerut: प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने पलटे वाहन को सीधा कराया, चालक का हाल जाना

14 Jun 2026

हांसी के नागरिक अस्पताल के बाहर रेफर मुक्त संघर्ष समिति का सांकेतिक धरना, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग

14 Jun 2026

Meerut: 165वें प्रशिक्षण व संस्कार शिविर का आयोजन, देव शास्त्र गुरु के विषय में बताया

14 Jun 2026

Meerut: माहेश्वरी मित्र मंडल ने खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया

14 Jun 2026
विज्ञापन

एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे सकता है नया जीवन: डीसी रेवाड़ी

14 Jun 2026

झूंसी के हवेलिया में मादा तेंदुआ और उसके दो शावक सीसीटीवी में कैद, लोगों में दहशत

14 Jun 2026
विज्ञापन

Bihar Latest News: Patliputra Junction पर बवाल व Firing के बाद ये क्या बोल गए Rail IG? Ground Report

14 Jun 2026

Mandi: सरकारी विभाग में लगवाना चाहते हैं अपनी टैक्सी तो 16 जून तक करें आवेदन

14 Jun 2026

VIDEO: विजन इंडिया की बैठक में सपा मुखिया अखिलेश ने पेश किया एजेंडा, आगरा में बताई पीडीए की नई परिभाषा

14 Jun 2026

Meerut: स्वामी यशवीर महाराज का दावा, जल्दी ही आयुष मालिक की होगी सनातन धर्म में वापसी

14 Jun 2026

कानपुर में टेनरी धू-धू कर जली, कंप्रेसर फटने से मची खलबली, स्प्रे डिपार्टमेंट जलकर खाक

14 Jun 2026

VIDEO: मरीजों की जान बचाने के लिए किया रक्तदान

14 Jun 2026

VIDEO: अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

14 Jun 2026

VIDEO : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- हर जिले में मेडिकल कॉलेज, हर मंडल में कैंसर इंस्टीट्यूट खोलेगी सरकार

14 Jun 2026

VIDEO: अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का शुभारंभ, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

14 Jun 2026

Mandi: श्रमिक कल्याण बोर्ड की मदद से साकार हो रहा कामगारों का पक्का घर का सपना

14 Jun 2026

महाराजा अरुट स्वागत द्वार के समर्थन में उतरा सर्व पंजाबी समाज, विरोध को बताया अनुचित

14 Jun 2026

हांसी रेलवे स्टेशन पर 8 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित युवक गिरफ्तार, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

14 Jun 2026

कानपुर: गंगा किनारे मिला छात्र का बैग और मोबाइल; देर रात नदी में कूदने की आशंका, गोताखोरों की तलाश जारी

14 Jun 2026

जालंधर शोरूम फायरिंग केस में एक आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शनियों को देखा

14 Jun 2026

शिक्षा विभाग के नियमों की अनदेखी करने पर स्कूलों पर गाज

14 Jun 2026

Mandi: मान सिंह ठाकुर बोले- 24 जून तक मांगें नहीं मानीं तो होगा चक्का जाम

14 Jun 2026

VIDEO : 1090 चौराहे लोहिया पथ के किनारे लगे 35 पेड़ काटे गए, बाद में लगाए गए 450 पौधे भी हटा दिए गए

14 Jun 2026

VIDEO : हिंदी और संस्कृत के सवालों में उलझे परीक्षार्थी, प्रवक्ता गवर्नमेंट इंटर कॉलेज की प्री परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी

14 Jun 2026

एएमयू में योगाभ्यास शुरू, 21 जून को होगा सामूहिक योग

14 Jun 2026

VIDEO : अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बताया रक्तदान का महत्व

14 Jun 2026

VIDEO : ओमैक्स रेजिडेंसी पर सार्वजनिक सड़क और नाले पर कब्जे का आरोप, स्थानीय निवासियों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

14 Jun 2026

VIDEO : योगदा सत्संग केंद्र में भजन कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रवचन देते ईश्वरानंद

14 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed