{"_id":"6a2eb176144359c0160991ca","slug":"video-public-welfare-camp-and-health-fair-organized-in-sarsaul-block-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरसौल ब्लॉक में जन कल्याण शिविर स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसौल ब्लॉक में जन कल्याण शिविर स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
नरवल तहसील के सरसौल ब्लॉक परिसर में रविवार को जन कल्याण शिविर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जो केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर, जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी, प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर और ग्राम प्रधान रामकुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। मेले में सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए जिनमें आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, बैंक ऋण आवेदन, महिला एवं बाल विकास योजनाएं, स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क दवा वितरण, रक्त परीक्षण, कृषक एवं पेंशन जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। ब्लॉक प्रमुख और जिला विकास अधिकारी ने स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प लिया।
संबोधन में जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी ने कहा कि सभी ब्लॉकों में यह कार्यक्रम लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने और पात्रों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास है। प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं से युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
वही ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हमें डटकर सामना करना चाहिए और शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।